अजय देवगन का स्टारडम भी सैयारा के आगे फेल, 16वें दिन अहान पांडे की फिल्म की कमाई में आई उछाल
अहान पांडेय और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' ने अपनी रिलीज के 16 दिन पूरे करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 291 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। 18 जुलाई को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए। ये एक ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने बिना किसी स्टार पावर के ही अपने बजट के चौगुना कई की है।
फिल्म ने 16वें दिन 6.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि शनिवार के मुकाबले इस फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है। इस हफ्ते दो नई फिल्में भी रिलीज हुई हैं। इसमें अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 का नाम शामिल है। लेकिन इसका कोई खास असर सैयारा में नहीं पड़ा।

बिना किसी बड़े प्रचार या इंटरव्यू के 'सैयारा' की यह सफलता काबिले तारीफ है, खासकर युवा वर्ग में इसकी विशेष लोकप्रियता के कारण। इसी के दम पर फिल्म ने वीकेंड के साथ-साथ सप्ताह के दिनों में भी अच्छी कमाई बनाए रखी है। ट्रेड विशेषज्ञों को उम्मीद है कि इस फिल्म का लाइफटाइम बिजनेस 300 करोड़ के पार जा सकता है।
लेकिन, अब 'सैयारा' को बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' और सिद्धांत चतुर्वेदी की 'धड़क 2' की फिल्मों से टक्कर देखने को मिलने वाली थी। ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि 'सन ऑफ सरदार 2' ने दूसरे दिन ₹7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस कमाई के साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब ₹14.75 करोड़ हो गया है।
वहीं, 'सन ऑफ सरदार 2' के साथ रिलीज हुई 'धड़क 2' की बात करें तो सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म ने दूसरे दिन ₹3.75 करोड़ की कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट बताती है कि 'धड़क 2' का कुल कलेक्शन दो दिनों में ₹7.25 करोड़ तक पहुंचा है। वीकेंड में फिल्मों से ज्यादा कमाई की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications