Saiyaara Box Office: नहीं उतर रहा 'सैयारा' का बुखार, 300 करोड़ के करीब पहुंचा फिल्म का कलेक्शन
Saiyaara Box Office Collection Day 12: 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सैयारा ने कमाई के सारे अनुमान तोड़ दिए हैं। सैयारा का कुल कलेक्शन 266 करोड़ रुपये के पार चला गया है। अभी फिल्म को रिलीज हुए 12 ही दिन हुए हैं। दूसरे मंगलवार को भी फिल्म की कमाई ठीक-ठाक रही।
फिल्म से अहान पांडेय और अनीत पड्डा का डेब्यू हुआ है। दोनों नए एक्टर हैं। सोशल मीडिया पर चल रहे बज ने दर्शकों को थिएटर जा कर फिल्म देखने के लिए मजबूर कर दिया है। सैयारा का बुखार अभी भी छाया हुआ है।

12वें दिन फिल्म ने 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की खासियत ये है कि वीकेंड के साथ-साथ फिल्म वीकडेज में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। हर दिन की कमाई के आंकड़े हम आपको सिलसिलेवार तरीके से बता रहे हैं।
पहले दिन - 21.5 करोड़ रुपये
दूसरे दिन - 26 करोड़ रुपये
तीसरे दिन - 35.7 करोड़ रुपये
चौथे दिन - 24 करोड़ रुपये
पांचवे दिन - 25 करोड़ रुपये
छठवें दिन - 21.5 करोड़ रुपये
सांतवे दिन - 19 करोड़ रुपये
आठवें दिन - 18 करोड़ रुपये
नौवे दिन- 26.5 करोड़ रुपये
दसवें दिन- 30 करोड़ रुपये
ग्यारहवां दिन- 9.25 करोड़ रुपये
बाहरवां दिन- 9.50 करोड़ रुपये
टोटल 266 करोड़ रुपये
वहीं फिल्म वर्ल्डवाइड आंकड़ा 300 करोड़ के पार चला गया है। सैयारा की कमाई देखने के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान है। बिना किसी पब्लिसिटी और इंटरव्यू के ये फिल्म लगातार बिजनेस में उछाल बनाए हुए है। ये फिल्म यूथ को ज्यादा पसंद आ रही है। ऐसे में वही वर्ग थिएटर में सबसे ज्यादा संख्या में पहुंच रहा है। इसी वजह से वीकडेज में भी फिल्म की कमाई अच्छी हो रही है।
हालांकि इस हफ्ते दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है। इसमें अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 और सिद्धांत की धड़क 2 रिलीज हो रही है। ऐसे में देखना ये भी है कि फिल्म सैयारा की कमाई हो पाती है या नहीं। दोनों की फिल्में सीक्वल हैं। धड़क 2 जहां पिछले कुछ समय से सेंसर बोर्ड में अटकी हुई थी। वहीं सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज डेट अजय ने सैयारा की वजह से आगे खिसकाई थी।












Click it and Unblock the Notifications