Saiyaara Ahaan Panday: कैसे असिस्टेंट से हीरो बन गए 'सैयारा' के अहान पांडे? जानें कितने पढ़े लिखे हैं एक्टर

Saiyaara Ahaan Panday: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फिल्म को लेकर लोगों में एक अलग उत्साह नजर आ रहा है। ये फिल्म आगामी 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म है 'सैयारा'
फिल्म 'सैयारा' एक रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म है, जिसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी नजर आएगी। ये दोनों इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण YRF प्रोडक्शन हाउस ने किया है।

Saiyaara Ahaan Panday

फिल्म की रिलीज से पहले ही वायरल हुए गाने

फिल्म रिलीज होने से पहले ही इसका नाम लोगों की जुबान पर छाया हुआ है। फिल्म के ट्रेलर से लेकर इसके गाने तक सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। लोग इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। खबर है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी तगड़ी हो रही है।

क्या होता है 'सैयारा' का मतलब?

फिल्म का नाम 'सैयारा' रखा गया है, जिसका मतलब होता है- तारों में एक तन्हा तारा। अब तारा तन्हा हो या फिर अपनी टोली के साथ, वो है तो तारा ही और जब रात होगी तो वो चमकेगा भी। उस तन्हा तारा वाली बात अहान के किरदार में भी है, तभी तो एक फिल्म, जो अभी आई भी नहीं और हजारों सितारों वाले सिनेमा की दुनिया से उन्होंने अपनी चमक दर्शकों पर बिखेर दी है।

कौन हैं 'सैयारा' के लीड हीरो अहान पांडे?

-फिल्म 'सैयारा' के लीड हीरो अहान पांडे की उम्र 27 साल है। वह बिजनेसमैन चिक्की पांडे के बेटे हैं। अहान की मां का नाम डिएन पांडे है, जो कि एक फिटनेस एक्सपर्ट और राइटर हैं।

-अहान पांडे का जन्म मुंबई में ही हुआ था। उन्होंने मुंबई के ओबेरॉय इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।

-जानकारी के अनुसार अहान पांडे बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कजन ब्रदर हैं। अनन्या पांडे के पिता एक्टर चंकी पांडे रिश्ते में अहान पांडे के चाचा लगते हैं। बहन अनन्या पांडे को अपना इंस्पिरेशन मानते हुए ही अहान पांडे भी बॉलीवुड में एक्टिंग करने के लिए उतरे हैं।

-अहान पांडे ने फ्रीकी अली (2016), रॉक ऑन 2 (2016) और वेब सीरीज द रेलवे मेन (2023) जैसी फिल्मों में एसिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया है। आपको बता दें कि अहान पांडे को कहानी कहने का हुनर ​​आता है। वह फिफ्टी और जॉलीवुड जैसी शॉर्ट फिल्मों के राइटर और एक्टर दोनों रह चुके हैं। वह कुछ स्क्रीनप्ले भी लिख चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+