दिलीप कुमार और शाहरुख खान को लेकर सायरा बानो ने किया ये खुलासा, बोलीं- मैंने शाहरुख जैसा इंसान......

Saira Banu On Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इस समय बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। शाहरुख खान की फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के सिर्फ 4 दिनों के अंदर दुनियाभर में 470 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक फिल्म 'जवान' की कहानी से लेकर शाहरुख खान की एक्टिंग तक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच बालीवुड के दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानू ने भी शाहरुख खान की फिल्म 'जवान की तारीफ की है।

दिलीप कुमार और शाहरुख खान के बीच स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग
आपको बता दें कि एक समय पर हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर रह चुके दिलीप कुमार और शाहरुख खान के बीच काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग थी। दिलीप कुमार की बीमारी के दौरान शाहरुख खान अक्सर उनके घर जाया करते थे और उनकी पत्नी सायरा बानू से उनका हालचाल पूछते रहते थे। कहा जाता है कि दिलीप कुमार बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को अपने बेटे जैसा मानते थे। दिलीप कुमार की मौत से पहले कई इवेंट्स में उन्हें शाहरुख खान के साथ देखा गया था।

saira banu

शाहरुख खान को बेटा मानते थे दिलीप कुमार
आपको बता दें कि दिलीप कुमार और शाहरुख खान के बीच की स्पेशल बॉन्डिंग के बारे में हाल ही में सायरा बानों ने कई बातें बताई हैं। उन्होंने बताया है कि अखिर क्यों दिलीप साहब शाहरुख खान को अपने बेटे की तरह मानते थे और शाहरुख खान भी उन्हें अपने पिता का दर्जा देते थे। सायरा बानो ने खुद सोशल मीडिया पर इन दोनों के बीच की कई बातों का राज खोला है।

सायरा बानो ने कहा- अगर मेरा बेटा होता तो शाहरुख जैसा होता
सायरा बानो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है और लिखा है- मैंने शाहरुख खान को पहली बार एक समारोह में देखा था। वह बेहद शर्मीले थे और आगे आने में झिझक रहे थे। मैंने देखा कि वह बिल्कुल मेरे शहंशाह दिलीप साहब की तरह दिखते थे। मैंने उस दिन दिलीप साहब से कहा था- अगर मेरा बेटा होता तो वह भी बिल्कुल शाहरुख खान जैसा ही होता।

'शाहरुख मुझे देखते ही अपना सिर झुका लेते थे'
सायरा बानो ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है- जब शाहरुख खान हमारे पास आए, उन्होंने बेहद विनम्रता से मेरे सामने अपना सिर झुकाया। जैसे ही मैंने उसके सिर पर अपना हाथ रखा और उसके बालों में अपनी उंगलियां फिराईं, मैं बोल पड़ी ये दिलीप साहब से कैसे मिलते जुलते हैं। उस दिन के बाद जब भी शाहरुख और हम लोग मिलते थे, वह विनम्रता से अपना सिर नीचे कर लेते थे। ऐसे में हमें उन्हें आशीर्वाद देने का मौका मिल जाता था।

'शाहरुख खान एक बहुत अच्छे इंसान हैं'
सायरा बानो ने अपने पोस्ट में लिखा है- एक बार मैं शाहरुख खान के बालों में अपना हाथ फेरना भूल गई थी तो एक्टर ने ये कहते हुए अपना सिर नीचे कर लिया था कि आज आपने मेरे बालों पर हाथ नहीं फेरा और बिना किसी हिचकिचाहट के, मैंने प्यार से उनके बालों में अपनी उंगलियां फिराई थीं। शाहरुख खान एक अद्भुत अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी हैं। वह अक्सर हमारे घर पर आते रहते हैं।

'शाहरुख खान मेरी जिंदगी में आकर खड़े हुए'
सायरा बानो ने लिखा है- 7 जुलाई 2021 को जब दिलीप साहब मेरी आवाज को अनसुना करके हमेशा के लिए गहरी नींद में सो गए और मैं उनकी गैर-मौजूदबी के दर्द के बोझ तले दब गई, उस वक्त शाहरुख खान एक रोशनी के तौर पर मेरी जिंदगी में आकर खडे़ हो गए। शाहरुख खान हमेशआ से लोगों के पास खड़े होना जानते हैं। शाहरुख की दिलीप साहब के प्रति प्रेम और श्रद्धा इस बात से साफ होती है कि वह कभी दिलीप साहब द्वारा साइन की हुई 'मुगल-ए-आम' का पोस्टर लेने के लिए हमारे घर आए थे। ये पोस्टर आज भी उनके घर मन्नत के निजी थिएटर में रखा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+