'एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम' से पीड़ित हैं Saira Banu, जानिए कितनी खतरनाक है ये बीमारी

मुंबई, 3 सितंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस और दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल वह अस्पताल के आईसीयू में एडमिट हैं और डॉक्टरों की एक टीम उनकी देख-रेख में लगी हुई है। अस्पताल के एक डॉक्टर ने गुरुवार को बताया कि सायरा बानो में हार्ट प्रॉबलम का पता चला है किसके लिए उनका एंजियोग्राफी करने की अवश्यकता है, हालांकि उन्होंने डॉक्टरों को इसकी अनुमति नहीं दी।

77 वर्षीय सायरा बानो अस्पताल में भर्ती

77 वर्षीय सायरा बानो अस्पताल में भर्ती

इसी वर्ष 7 जुलाई को लंबी बीमारी के बाद बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार का 98 वर्षी की उम्र में निधन हो गया था। पति के निधन के बाद से ही 77 वर्षीय सायरा बानो की तबीयत खराब रहने लगी थी, 28 अगस्त को उन्हें सांस लेने में तकलीफ, हाई ब्लड प्रेशर और सुगर लेवल बढ़ने के बाद हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच करने के पर डॉक्टर ने बताया कि सायरा बाने के दिल की जांच किया गया और उनमें 'एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम' का पता चला है।

एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम से पीड़ित हैं सायरा बानो

एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम से पीड़ित हैं सायरा बानो

बॉलीवुड एक्ट्रेस सायरा बानो का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि अपने पति दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन के बाद से सारया बानो डिप्रेशन से गुजर रही हैं। वह ज्यादा नहीं सोती है और घर जाना चाहती हैं। डॉक्टर ने बताया कि ऐसी स्थिति में सायरा बानो को सीएजी (कोरोनरी एंजियोग्राम) कराने की सलाह दी गई लेकिन उन्होंने इस प्रक्रिया से गुजरने से इनकार कर दिया। फिलहाल वह आईसीयू में ही है, जल्द ही उन्हें कमरे में शिफ्ट किया जा सकता है।

क्या है एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम?

क्या है एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम?

एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम एक बेहद खतरनाक बिमारी है, यह दिल के लिए घातक साबित हो सकता है। ऐसी स्थिति में मरीज के कोरोनरी आर्टरी में ब्लड का फ्लो अचानक से कम हो जाता है और दिल तक पर्याप्त मात्रा में खून का संचार नहीं हो पाता। इसके परिणास्वरूप मरीज को स्ट्रोक, एंजाइना या फिर हार्ट अटैक आने का खतरा बना रहता है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की आवश्यकता होती है।

फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की कामना

फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की कामना

उधर, सायरा बानो की तबीयत खराब होने के बाद से बॉलीवुड सेलेब्स और उनके फैंस चिंतित हैं। लोग सायरा बानो के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहे हैं। दिलीप कुमार के निधन के बाद से सायरा बानो पूरी तरह टूट चुकी हैं, वह काफी बीमार रहने लगी हैं। आपको बता दें कि सायरा बानो अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं, उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई कलाकारों के साथ काम किया। दिलीप और सायरा की शादी 1966 में हुई थी।

सायरा बानो की हालत को लेकर धर्मेंद्र चिंतित

सायरा बानो की हालत को लेकर धर्मेंद्र चिंतित

सायरा बानो के अस्पताल में भर्ती होने के बाद फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने भी बताया है कि कुछ दिन पहले ही उनकी सायरा बानो से फोन पर बात हुई थी, जिसमें उन्होंने अपनी खराब तबीयत का जिक्र किया था। धर्मेंद्र ने बताया, 'अभी चार दिन पहले ही सायरा बानो से फोन पर मेरी बात हुई थी। पहले तो उनसे संपर्क ही नहीं हो पाया, लेकिन बाद में सायरा बानो का फोन आया। तब उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत खराब चल रही है।'

यह भी पढ़ें: 'इनको मास्क नहीं, चश्मा जरूरी है...' सायरा बानो का दुख बांटने पहुंचे शाहरुख हुए ट्रोल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+