दिलीप कुमार को याद कर रो पड़ीं सायरा बानो, की भारत रत्न देने की मांग

दिलीप कुमार को अपना कोहिनूर बताते हुए सायरा बानो ने कहा कि उन्हें लगता है कि दिवंगत एक्टर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।

मुंबई, 15 जूनः बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार करीब एक साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। 7 जुलाई 2021 को उनका निधन हो गया था। दिलीप साहब के जाने के बाद से उनका साया बनकर उनके साथ रहने वालीं उनकी पत्नी सायरा बानो काफी दुखी हो गई हैं। वह हर पल दिलीप साहब को याद करती रहती हैं। सायरा बानो उन्हें अपनी यादों में संजोए रखती हैं। हाल ही में सायरा बानो अपने पित दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की ओर से भारत रत्न डॉ. अंबेडकर पुरस्कार लेने पहुंचीं, जहां उन्हें याद कर एक बार फिर उनकी आंखे नम हो गईं। आपको बता दें कि दिलीप कुमार को हाल ही में भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। आजादी के अमृत महोत्सव में इस पुरस्कार को लेने के लिए दिलीप कुमार की तरफ से सायरा बानो पहुंची थीं। दिलीप साहब को अपना कोहिनूर बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि दिवंगत एक्टर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।

saira bano

दिलीप साहब को याद कर सायरा बानो हुईं भावुक
पैपराजी विरल भयानी ने इस इवेंट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सायरा बानो केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले से दिलीप कुमार के लिए ये सम्मान लेती हुईं दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में रामदास अठावले ने जैसे ही दिलीप साहब के बारे में बात कि सायरा बानो रोने लग गईं। वह अपने आंखों के आंसूओं को रोक नहीं पाईं। सायरा बानो ने कहा कि यही कारण है कि उन्हें किसी भी कार्यक्रम में शामिल होना पसंद नहीं है, क्योंकि इससे वह भावुक हो जाती हैं।

दिलीप साहब को मिलना चाहिए भारत रत्न
इवेंट में मीडिया से बात करते हुए सायरा बानो ने कहा कि उन्हें लगता है कि दिलीप साहब अब भी उनके करीब हैं और सब कुछ देख रहे हैं। दिवंगत एक्टर के लिए भारत रत्न के बारे में बात करते हुए सायरा बानो ने कहा- ऐसा होना चाहिए क्योंकि दिलीप साहब हिंदुस्तान के लिए कोहिनूर रहे हैं। इसलिए कोहिनूर को निश्चित रूप से भारत रत्न मिलना चाहिए। सायरा बानो ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वह अभी भी सबके बीच यादों के रूप में मौजूद हैं। सायरा बानों ने कहा- वह मेरी यादों में नहीं है, मेरा मानना ​​​​है कि यह सच है कि वह हर कदम पर मेरे साथ है, क्योंकि इसी तरह मैं अपना जीवन जी सकूंगी। मैं कभी नहीं सोच सकती कि वो मेरे पास नहीं हैं, वो मेरे पास हैं, हमेशा मेरा सहारा बनके रहेंगे। वो मेरे कोहिनूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+