Race 4: एक बार फिर सैफ अली खान की 'रेस 4' में होगी वापसी, मेकर्स ने किया कंफर्म

Saif Ali Khan Race 4: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने फिल्म रेस के हर पार्ट में लीड रोल निभाया है। फिल्म के तीसरे पार्ट को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला जिसकी वजह से ऐसा कहा जा रहा था कि एक्टर इसके अगले पार्ट में नहीं नजर आएंगे। लेकिन फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने बड़ा अपडेट दिया है।

फिल्म रेस 4 में एक बार फिर सैफ अली खान धूम मचाते हुए नजर आएंगे। जी हां, फिल्म निर्माता रमेश तौरणी ने कहा है कि अभिनेता सैफ अली खान अपने लोकप्रिय एक्शन फ्रैंचाइज़ "रेस" के चौथे पार्ट में वापसी करेंगे। तौरणी ने बताया कि "रेस 4" की शूटिंग अगले साल 2025 में शुरू होगी।

Saif Ali Khan

तौरणी ने पीटीआई संग बातचीत करते हुए कहा कि, "सैफ फिर से 'रेस' फ्रैंचाइज में शामिल होंगे, और हमें उन्हें अपने साथ पाकर खुशी हो रही है। उन्होंने पहले दो फिल्मों में शानदार काम किया। इस फिल्म में उनके अलावा और भी कई कलाकार होंगे, और हम स्क्रिप्ट और कास्ट को अंतिम रूप दे रहे हैं। अभी तक निर्देशक भी तय नहीं हुआ है। हम अगले साल फिल्म की आधिकारिक घोषणा करेंगे।"

बता दें कि, फिल्म रेस का पहला पार्ट साल 2008 में रिलीज हुआ था। जिसमें सैफ और अक्षय खन्ना ने दो भाईयों, रणवीर और राजीव की भूमिका निभाई थी, जो विश्वासघात और धोखे के जाल में फंसे थे। इसके बाद सैफ ने 2013 में "रेस 2" में भी वापसी की, जिसमें जॉन अब्राहम विलेन के रूप में थे। दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस में खास रिस्पॉन्स मिला था।

हालांकि, फ्रैंचाइज़ के तीसरे भाग में पूरी तरह से नए कलाकारों नजर आए थे। जिसमें सुपरस्टार सलमान खान लीड रोल में थे। लेकिन तीसरे पार्ट को बॉक्स ऑफिस में कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया। अब सैफ अली खान एक बार फिर रेस 4 से अपनी दमदार वापसी करने वाले हैं। देखना होगा कि एक्टर इस बार क्या फैंस को इंप्रेस कर पाते हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor और मां नीतू ने साथ में किया बप्पा का विसर्जन, लेकिन नहीं दिखीं बहू आलिया भट्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+