सैफ अली खान को सरेआम इस शख्स ने मारा था थप्पड़, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
केआरके ने बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में सैफ अली खान को शूटिंग सेट पर थप्पड़ पड़ने का जिक्र है।
मुंबई, 28 जुलाईः एक्टर और क्रिटिक केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और सेलेब्स के निजी लाइफ से जुड़ीं कई तरह की बातें शेयर करते रहते हैं। केआरके सोशल मीडिया पर देश-विदेश की राजनीति से लेकर सिनेमा तक पर अपनी राय बेबाकी से रखते हैं। ऐसे में कभी तो वह जबरदस्त तरीके से ट्रोल हो जाते हैं तो कभी उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स का सपोर्ट मिलता है। केआरके सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड और सेलेब्स पर वार करते रहते हैं, ऐसे में अब केआरके ने सैफ अली खान से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

केआरके ने ट्विटर पर शेयर किया सैफ का वीडियो
केआरके ने बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में सैफ अली खान को शूटिंग सेट पर थप्पड़ पड़ने का जिक्र है। केआरके का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
सरेआम सैफ को पड़ा था थप्पड़
केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो एक इंटरव्यू का छोटा सा क्लिप है, जिस में एक शख्स शूटिंग सेट पर सैफ अली खान को थप्पड़ मारने का जिक्र कर रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए केआरके ने कैप्शन में लिखा है- टीनू भाई वैसे तो आपको सैफ अली खान की ऐसे दुनिया के सामने बेइज्जती नहीं करनी चाहिए, लेकिन आपने सही किया। वो यही डिजर्व करता है।
अजय देवगन के सामने पड़ा था थप्पड़
आपको बता दें कि जिस वक्त सैफ अली खान को शूटिंग के सेट पर थप्पड़ पड़ा था उस वक्त वहां पर अजय देवगन भी मौजूद थे। सैफ अली खान को थप्पड़ पड़ता देख अजय देवगन भी हैरान हो गए थे। उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा था। दोनों एक्टर्स फिल्म कच्चे धागे की शूटिंग के लिए वहां सेट पर मौजूद थे।

सैफ अली खान को पड़ा था जोरदार थप्पड़
दरअसल इस वीडियो में जो शख्स नजर आ रहे हैं, वह एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा हैं और ये मुकेश खन्ना संग बातचीत के वीडियो का एक छोटा सा क्लिप है। वीडियो में टीनू कह रहे हैं- सैफ को अगर जिंदगी में आगे जाना है, तो उन्हें टेक्नीशियनों की जरूर इज्जत करनी चाहिए जो एक्टर्स को प्रेजेंट करते हैं। अगर आपको एक्टरों की रिस्पेक्ट नहीं है तो काम मत करो मेरे साथ, छोड़ दो पिक्चर, नवाब के बेटे हो मैंने बोला। बाप का दिया हुआ बहुत कुछ है, इंसल्ट मत करो। इतने बड़े सेट पर मैंने आपको झापड़ मारा, आपको अच्छा लगा? आप मुझे बताओ।

फिल्म 'कच्चे धागे' की हो रही थी शूटिंग
मुकेश खन्ना संग इंटरव्यू में टीनू वर्मा ने वो पूरा किस्सा बताया था कि जिस वजह से उन्हें सैफ अली खान पर गुस्सा आया था। टीनू ने ये भी बताया कि बाद में सैफ ने आकर उनसे माफी भी मांगी थी। आपको बता दें कि टीनू वर्मा जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो फिल्म 'कच्चे धागे' थी। फिल्म में सैफ अली खान के साथ ही अजय देवगन, मनीषा कोइराला, नम्रता शिरोडकर अहम किरदारों में नजर आए थे। ये फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications