Saif Ali Khan ने सोशल मीडिया को क्यों कहा 'झंझट'? बताया सिर्फ एक इस वजह नहीं रहते हैं एक्टिव

जहां एक तरफ करीना कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वहीं सैफ अली खान इससे कोसों दूर रहते हैं। अब एक्टर ने सोशल मीडिया पर ना आने की वजह बताई है।

Saif Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज वायरल होती रहती है। हालांकि एक्टर को सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखना पसंद है। लेकिन इस मामले में उनकी पत्नी करीना कपूर खान बेहद अलग हैं। वो फैंस के साथ बने रहने के लिए आए दिन फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब सैफ ने इस पर खुलकर बात की और बताया कि, आखिर वह सोशल मीडिया से क्यों कोसो दूर हैं?

सैफ अली खान क्यों हैं सोशल मीडिया से दूर?

सैफ अली खान क्यों हैं सोशल मीडिया से दूर?

सैफ अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में हैं। वहीं हाल ही में एक्टर से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि, वो सोशल मीडिया से क्यों दूरी बनाकर रखते हैं? उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि, 'मैं इस झंझट से दूर रहना चाहता हूं'। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि आखिर वह किस वजह से वापस सोशल मीडिया पर आ सकते हैं।

एक्टर ने बताई ये बड़ी वजह

एक्टर ने बताई ये बड़ी वजह

सैफ अली खान ने कहा कि, 'मैं ठीक ठाक फोटोजेनिक इंसान हूं, लेकिन मेरी कई फोटोज होंगी जो शायद दबी रह जाती हैं, क्योंकि मुझे चीजों को रिकॉर्ड करना ज्यादा पसंद है। हालांकि मैं इन फोटोज को शेयर भी कर सकता हूं, लेकिन फिर लोग कहेंगे कि ये मत शेयर करो वो मत शेयर करो। लगता है मुझे किसी मैनेजर से अपना सोशल मीडिया हैंडल को देखने की बात करनी पड़ेगी।'

'मैं उस झंझट में नहीं पड़ना चाहता'

'मैं उस झंझट में नहीं पड़ना चाहता'

सैफ अली खान ने आगे कहा कि, "लोगों का तो कहना है कि मेरा ऐसा करना राजनीतिक तौर पर गलत है। इसलिए कोई तुक नहीं बनता कि मैं सोशल मीडिया ज्वाइन करूं। अगर मैं यही करूंगा तो फिर बेइमानी हो जाएगी। इसलिए मैं उस झंझट में नहीं पड़ना चाहता कि तब एक लाख लोग मुझसे आकर कहें कि आप इस फोटो को शेयर करके ऐसा कर सकते हैं।"

सिर्फ इस वजह से कर सकते हैं वापसी

सिर्फ इस वजह से कर सकते हैं वापसी

सैफ अली खान ने आगे बताया कि वह किस शर्त में सोशल मीडिया पर वापसी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि, 'मैं सिर्फ एक ऐसी वजह की वजह से सोशल मीडिया पर वापसी कर सकता हूं और वो है पैसा। सोशल मीडिया की मदद से बहुत सारा पैसा बनाया जा सकता है। केवल यही एक ऐसी चीज है जिसकी वजह से मैं सोशल मीडिया पर वापस आने की सोच सकता हूं'।

सैफ अली खान का वर्कफ्रंट

सैफ अली खान का वर्कफ्रंट

सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें हाल ही में फिल्म विक्रम वेधा में देखा गया। ये फिल्म साउथ फिल्म की 'विक्रम वेधा' की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म के बाद एक्टर फिल्म आदिपुरुष में दिखाई देंगे। जो कि अगले साल 2023 में रिलीज होगी। हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म में सैफ अली खान के लुक्स में काफी बदलाव होने हैं। इस फिल्म वह प्रभास और कृति सेनन के साथ नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+