सैफ अली खान ने छोटे बेटे जेह को सरेआम डांटा, फूट-फूटकर रोने लगे छोटे नवाब और फिर जो हुआ

Saif Ali Khan Scold Jeh: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के दोनों बेटे, तैमूर और जेह ऐसे स्टार किड्स हैं जो छोटी सी उम्र से ही लाइमलाइट में छाए रहते हैं। तैमूर और जेह अली खान पैपराजी के कैमरे देखकर घबराते या शर्माते नहीं हैं बल्कि खड़े होकर पोज भी देते हैं। हालांकि इस बार जेह को पैपराजी के सामने ही पापा सैफ अली खान से डांट खाने को मिली।

जेह को पड़ी पापा सैफ से डांट
आपको बता दें कि सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर और दोनों बच्चों तैमूर और जेह अली खान के साथ न्यू ईयर वेकेशन पर गए थे। अब ये कपल वेकेशन से लौट आया है और इस दौरान ये सभी लोग मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। मुंबई एयरपोर्ट से घर जाते समय सैफ अली खान ने अपने छोटे बेटे जेह को जोरों से फटकार लगाई। इसके बाद जेह कैमरे के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगे थे।

jeh ali khan

भाई के साथ कार के फ्रंट सीट पर बैठना चाहते थे जेह
मुंबई एयरपोर्ट से घर जाते समय सैफ अली खान फैमिली संग अपनी गाड़ी में बैठते हैं। उनके साथ फ्रंट सीट पर उनके बड़े बेटे तैमूर बैठे जिसके बाद छोटे बेटे जेह भी बड़े भाई के साथ आगे की सीट पर बैठने की जिद करने लगते हैं। ऐसे में सैफ अली खान ने जेह को समझाने की कोशिश की जिसके बाद करीना उन्हें लेकर बैक सीट पर बैठ जाती हैं।

फ्रंट सीट न मिलने पर रोने लगे जेह
फ्रंट सीट न मिलने और पापा सैफ से डांट खाने के बाद जेह की आंखों से आंसू निकल आए और वह फूट फूटकर रोने लगा। ऐसे में रोते हुए जैह पैपराजी के कैमरे में कैद हो गए। उनके रोने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान अपनी फैमिली के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने स्विट्जरलैंड गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+