Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हमले का एक और बड़ा सुराग! मुंबई पुलिस ने जारी किया बयान
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले लेकर लगातार एक्शन जारी है। शनिवार को जांच में जुटी पुलिस टीम को दो बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। ये कार्रवाई मुंबई पुलिस के इनपुट पर छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आरपीएफ ने की है। आरोपी को ज्ञानेश्वर एक्सप्रेस में दबोचा गया। वहीं दूसरी ओर मुंबई पुलिस ने एक्टर पर हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार का एक हिस्सा बरामद किया है।
सैफ अली खान पर हुए हमले को 55 घंटे से अधिक वक्त बीच चुका है। पुलिस के मुताबिक,सैफ पर हमले के कुछ घंटे बाद मुंबई पुलिस को कुछ CCTV फुटेज हाथ लगे थे, जिनमें संदिग्ध हमलावर कभी रेलवे स्टेशन तो कभी बांद्रा पुलिस स्टेशन के पास मंडराता नजर आया। वहीं एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में वह उस बिल्डिंग की छठी मंजिल पर हैक्सा ब्लेड और बैग लिए नजर आया, जिसमें सैफ का घर है। एक और तस्वीर में संदिग्ध हमलावर रेलवे स्टेशन पर दुकान से हेडफोन खरीदता नजर आया।

अभिनेता सैफ अली खान पर हमले को लेकर एक ताजा बयान मेंमुंबई पुलिस ने कहा, "हमले के लिए इस्तेमाल किए गए चाकू का एक हिस्सा अभिनेता सैफ अली खान के आवास से बरामद किया गया है।"
बता दें कि मुंबई स्थित खार इलाके के गुरु शरण अपार्टमेंट में चाकू से हमला किया गया था। हमलावर ने सैफ पर छह बार चाकू से वार किया, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी के पास चाकू का एक हिस्सा धंस गया और उनके हाथ, गर्दन और पैर में गंभीर चोटें आईं।
इस केस की जिम्मेदारी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक को दी गई। दया नायक एक सीनियर पुलिस ऑफिसर हैं जो एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने 1995 में मुंबई पुलिस में सेवा शुरू की और 1990 के दशक के अंत में अपने काम की वजह एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहे जाने लगे।












Click it and Unblock the Notifications