क्या श्वेता तिवारी को अपनी समधन बनाएंगे सैफ अली खान? 'हिंदू बहू-मुस्लिम दामाद', क्या होगा इस रिश्ते का 'सच'?

Shweta Tiwari: टीवी की दुनिया से लेकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री तक में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी 44 की उम्र में भी कई हीरोइनों को टक्कर दे रही हैं। वह अपने फैशन और लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

44 की श्वेता की खूबसूरती का स्टारडम
दो बच्चों की मां बनने के बाद भी श्वेता तिवारी की खूबसूरती का स्टारडम बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। आपको बता दें कि श्वेता तिवारी की दो शादियां हो चुकी हैं और तलाक भी हो चुका है। दोनों शादियों से उनके दो बच्चे, बड़ी बेटी पलक और बेटा रेयांश हैं।

Saif Ali Khan

श्वेता तिवारी की पहली शादी और फिर तलाक

श्वेता तिवारी के पहले पति एक्टर और प्रोड्यूसर राजा चौधरी थे। राजा से श्वेता ने परिवार के खिलाफ जाकर कम उम्र में ही लव मैरिज कर ली थी। शादी के एक साल बाद ही श्वेता ने बेटी पलक को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के बाद से ही श्वेता और राजा में अनबन शुरू हो गई थी। श्वेता ने राजा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए उन्हें तलाक दे दिया था।

फिलहाल सिंगल मदर हैं श्वेता तिवारी

आपको बता दें कि श्वेता तिवारी फिलहाल सिंगल मदर बनकर अपनी बेटी और बेटे की परवरिश अकेले ही कर रही हैं। बेटी पलक की उम्र 24 साल है और वह पिछले साल ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुकी हैं। पलक तिवारी ने सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

श्वेता की बेटी पलक तिवारी की फैन फॉलोइंग

इस फिल्म में पलक तिवारी का रोल भले ही कुछ खास न रहा हो लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। लोग श्वेता तिवारी की तरह ही उनकी बेटी पलक के स्टाइल, फैशन सेंस और फिटनेस पर फिदा हैं। पलक भी अपनी मां की तरह ही खुद को मेंटेन रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं।

इब्राहिम अली खान के साथ पलक तिवारी की डेटिंग

-वहीं कुछ दिनों पहले ही पलक तिवारी की दूसरी फिल्म 'द भूतनी' रिलीज हुई थी। हालांकि वो फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई लेकिन पलक के चर्चों में कोई कमी नहीं आई है। फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा पलक तिवारी इन दिनों बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ डेटिंग रूमर्स को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

-सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी को अक्सर एकसाथ स्पॉट किया जाता है। हालांकि दोनों कैमरे पर हमेशा एक दूसरे को अच्छे दोस्त बताते ही नजर आए हैं। फिल्म द भूतनी के स्पेशल प्रीमियर पर भी इब्राहिम अली खान मौजूद थे और वह पलक तिवारी के साथ साथ नजर आ रहे थे। दोनों ने एक दूसरे गले भी लगाया था।

-कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि श्वेता तिवारी की 24 साल की बेटी सैफ अली खान के 24 साल के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों का अफेयर चल रहा है। दोनों को अक्सर एकसाथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है।

क्या सैफ अली खान की खूबसूरत समधन बनेंगी श्वेता तिवारी?

-वहीं लोग इस बात को जानने के बाद से सोशल मीडिया पर श्वेता तिवारी को बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की खूबसूरत समधन कहकर पुकारने लगे हैं। पैपराजी तो अब साफतौर पर श्वेता तिवारी से पूछने लगे हैं कि क्या उनकी बेटी पलक सैफ अली खान के घर की बहू बनेंगी।

-वहीं कुछ लोग तो सोशल मीडिया पर इसे हिंदू-मुस्लिम जैसे धर्म से जुड़े मामलों से भी जोड़ते आ रहे हैं। लोगों ने श्वेता तिवारी से पूछा है कि वह मुस्लिम दामाद को स्वीकार करेंगी। क्या वह इस अफेयर को लेकर ट्रोल होने के लिए तैयार हैं। हालांकि श्वेता ने कभी भी इन बातों का कोई जवाब नहीं दिया है और चुप्पी साध रखी हैं।

पटौदी खानदान की हर बहू है हिंदू

दूसरी तरफ आपको बता दें कि पटौदी खानदान की परंपरा रही है कि उनके घर की हर बहू हिंदू रिवार से आई है चाहे वह शर्मिला टैगोर हों, अमृता सिंह हों या फिर करीना कपूर। वहीं शर्मिला टैगोर की बेटी यानी सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान की शादी भी हिंदू घर में हुई है। सोहा अली खान के पति बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू हैं।

क्या सच में होगी पलक और इब्राहिम की शादी

अब देखना ये होगा कि क्या सच में श्वेता तिवारी की बेटी परल तिवारी सैफ अली खान के परिवार की बहू बनेंगी? क्या इब्राहिम और पलक लोगों के सामने अपान रिश्ता कबूल करेंगे? क्या सैफ अली खान हिंदू परिवार की बेटी को अपनी बहू बनाएंगे या फिर श्वेता मुस्लिम दामाद से इनकार कर देंगी।

आपको क्या लगता है पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान की शादी होनी चाहिए? अपने जवाब हमें कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+