बेस्ट एक्ट्रेस में Kareena Kapoor का नाम लेना भूले Saif Ali Khan, एक्ट्रेस ने बीच इंटरव्यू में लगाई क्लास
हाल ही में रेड सी फेस्टिवल इवेंट में सैफ अली खान और करीना कपूर ने शिरकत की। इस दौरान जब सैफ से उनकी फेवरेट एक्ट्रेस के बारे में पूछा गया तो वह पत्नी करीना का नाम लेना भूल गए। जिसके बाद करीना ने उन्हें टोक दिया।
Kareena Kapoor Reacted On Saif Ali Khan: सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक है। दोनों जब भी किसी इवेंट में साथ दिखाई देते हैं तो सभी की नजरें उन्हीं पर टिक जाती हैं। हाल ही में करीना और सैफ सऊदी अरब के जेद्दा में हुए रेड सी फेस्टिवल 2022 में शामिल हुए। इस बीच सैफ से मीडिया ने जब उनकी फेवरेट एक्ट्रेस बारे में बात की तो वह अपनी पत्नी का नाम लेना ही भूल गए। अब करीना का ये क्यूट रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सैफ अली खान ने बताई फेवरेट एक्ट्रेसेस की लिस्ट
इवेंट के दौरान सैफ अली खान और करीना कपूर मीडिया से मुखातिब हुए। जब सैफ से उनकी फेवरेट अदाकाराओं के बारे में पूछा गया तो एक्टर तो उन्होंने करीना कपूर का लिए बगैर कहा कि, अगर अभिनेत्रियों का नाम ना लिया जाए तो सिनेमा खाली लगेगा। इसी के बाद सैफ ने अपनी फेवरेट एक्ट्रेस में मार्लेन डिट्रिच, ऑड्रे हेपबर्न और चार्लीज़ थेरॉन का नाम लिया।

करीना कपूर ने बीच इंटरव्यू में दिलाया याद
इस दौरान जब सैफ अपनी पत्नी करीना कपूर का नाम लेना भूल गए तो एक्ट्रेस ने क्यूट अंदाज में उनको याद दिलाते हुए कहा कि, 'तुम्हारी बीवी तक'। ये सुनकर सैफ अली खान हंसने लगते हैं और तुरंत कहते हैं कि, 'हां मेरी खूबसूरत बीवी भी'। इसके बाद सैफ अली खान ने अपनी मां शर्मिला टैगोर का भी जिक्र किया।
मां शर्मिला टैगोर की सैफ ने की तारीफ
सैफ अली खान ने शर्मिला टैगोर की तारीफ करते हुए कहा कि, 'मेरी मां, उनकी पहली फिल्म आपूर संसारॉ सत्यजित रे के साथ थी। उस वक्त उनकी उम्र महज 16 साल की थी। इसलिए, मुझे लगता है कि फीमेल सेंसीटिविटी या फिर गुस्सा, प्रकृति का पूरा खेल ही सिनेमा में महिलाओं का होना है।'

करीना कपूर ने की एक्ट्रेसेस की तारीफ
इस इवेंट में करीना कपूर ने भी एक्टर्स के योगदान पर बात करते हुए कहा कि, दुनियाभर से अलग-अलग महिलाएं इस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने आ रही हैं। भले ही वो भारत में हो या फिर कहीं और, यही सबूत है कि महिलाएं लीड में हैं। सभी एक्टर्स अच्छे किरदार कर रहे हैं तो और मुझे खुशी है कि, यहां इसे सेलिब्रेट किया जा रहा है।'

इन दिग्गज सितारों ने इवेंट में की शिरकत
आपको बता दें कि, करीना कपूर और सैफ अली खान के अलावा कई दिग्गज सितारों ने इस इवेंट में शिरकत की। शाहरुख खान, काजोल, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार और सोनम कपूर इसका हिस्सा बन चुके हैं। ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर के भी इस इवेंट का हिस्सा बनने की पूरी उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications