Saif Ali Khan की हाउस हेल्प का चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस को दिया ऐसा बयान, एक करोड़ रुपए से जुड़ा कनेक्शन

Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। गत 15 जनवरी 2025 की देर रात को सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में एक अज्ञात व्यक्ति घुस आया था। उस शख्स ने सैफ अली खान पर हमला किया था जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

सैफ अली खान पर हुआ हमला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उस संदिग्ध ने घर के नौकरों को धमकाया था और 1 करोड़ रुपए की मांग की थी। शोर सुनकर सैफ अली खान अपने बच्चों के रूम में पहुंचे थे और हमलावर के साथ हाथापाई में घायल हो गए हैं।

Saif Ali Khan

हाउस हेल्प ने पुलिस को दिया ऐसा बयान

-ये घटना मुंबई में एक आलीशान इमारत की 12वीं मंजिल पर स्थित सैफ अली खान-करीना कपूर खान के अपार्टमेंट में हुई है। पुलिस द्वारा दर्ज किए गए बयानों के अनुसार सैफ अली खान की हाउस हेल्प ने बाथरूम के पास एक परछाई देखी थी।

-पुलिस के पास दर्ज किए गए बयान के मुताबिक पहले तो हाउस हेल्प को लगा कि ये करीना कपूर हैं जो उनके छोटे बेटे को देखने के लिए उसके कमरे में गई होंगी लेकिन फिर उसे शक हुआ। वह जांच करने के लिए जेह के रूम के करीब गई थीं।

-इसके बाद अचानक, 35 से 40 साल की उम्र के एक अनजान व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया और उसे धारदार हथियार से धमकाया और चुप रहने का आदेश दिया था। झगड़े के दौरान एक दूसरी नौकरानी भी वहां आ गई थी। जब उन्होंने उस शख्स से पूछा कि उसे क्या चाहिए, तो उसने कहा था कि उसे 1 करोड़ रुपये चाहिए।

-शोर सुनकर सैफ अली खान अपने रूम से नीचे उतरे और उस अनजान शख्स से भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई हुई, जिसके दौरान एक्टर के शरीर पर 6 अलग-अलग जगहों पर चोटें आईं। खास बात यह है कि एक धारदार हथियार टूटकर उनके शरीर में धंस गया था।

-सैफ अली खान को काफी गंभीर चोट लगी थी। उनकी हालत देखकर सभी लोग डर गए थे। उस समय घर पर कोई ड्राइवर मौजूद नहीं था। ऐसे में सैफ के बड़े बेटे इब्राहिम को कॉल किया गया था और मदद के लिए बुलाया गया था।

-इब्राहिम और उनकी बहन सारा अली खान दोनों उसी बिल्डिंग के 8वीं मंजिल पर रहते हैं। ऐसे में दोनों जल्दी से ऊपर चले गए। वहीं सारा और इब्राहिम में से किसी को भी परिवार के पास मौजूद ऑटोमैटिक इलेक्ट्रिक कार को चलाना नहीं आता था, इसलिए वो अपने पिता को ऑटो से ही लीलावती अस्पताल ले गए थे।

सैफ अली खान का हेल्थ अपडेट

-आपको बता दें कि सैफ अली खान फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उन पर अनजान शख्स ने 6 बार चाकू से हमला किया था।
-अस्पताल के सीईओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने कहा है कि सैफ को उनके बांद्रा स्थित घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू घोंपा।
-इसके बाद एक्टर को सुबह 3:30 बजे अस्पताल लाया गया। उनकी रीढ़ की हड्डी में चाकू का एक टुकड़ा फंस गया था, जिसकी वजह से सर्जरी करनी पड़ी।
-अब सैफ अली खान की हालत ठीक है। डॉक्टर की इजाजत के बाद सैफ अली खान अपना बयान दर्ज करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+