Kareena Kapoor समझ दूसरी महिला की कमर पकड़ने लगे सैफ, फिर हो गई ऐसी गलती, देखें वीडियो
Saif Ali Khan Viral Video: बॉलीवुड की हिट जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। दोनों के बीच की शानदार कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। इस बीच कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सैफ अली खान दूसरी महिला को करीना कपूर समझकर उन पर हाथ रख दिया।
सैफ अली खान और करीना कपूर के इस वायरल वीडियो में दोनों अपने बच्चों जेह और तैमूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान सैफ अली खान जैसे ही पैपराजी को पोज देने लगे तो वह अपनी पत्नी करीना कपूर को लेकर कंफ्यूज हो गए और उन्होंने जल्दबाजी में एक्ट्रेस के बजाय फ्लाइट अटेंडेंट की कमर पर हाथ रख दिया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कर्मचारी और करीना कपूर दोनों ने ही सेम रंग की ड्रेस पहनी है। जिसकी वजह से एक्टर यूं कंफ्यूज हो गए। जैसे ही एक्टर ने महिला कर्मचारी की कमर पर हाथ रखा तो उन्हें पता चल जाता है कि वह करीना कपूर नहीं हैं। जिसके बाद उनकी अचानक हंसी छूटती है। हालांकि महिला खुद भी ये देखकर दंग रह जाती हैं।

वीडियो में सैफ अली खान का रिएक्शन देखकर फैंस की हंसी नहीं रुक रही। फैंस लगातार फनी कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'होता है होता है'। एक ने लिखा, 'अब बेबो इन्हें घर जाकर बताएगी'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई इतनी भी क्या जल्दी थी।' फिलहाल एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि, करीना कपूर ने इस साल फिल्म जाने जान से ओटीटी पर डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म की कहानी फैंस को खास पसंद नहीं आई लेकिन बेबो ने अपनी एक्टिंग से एक बार फिर फैंस को इंप्रेस किया। अब जल्द ही वह अपनी अगली फिल्म सिंघम 3 में नजर आएंगी जो कि अगले साल 2024 में रिलीज होगी। वहीं सैफ अली खान को आखिरी बार फिल्म आदिपुरुष में देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications