'एक काम करो, हमारे बेडरूम में आ जाओ', कैमरा लेकर Saif Ali Khan के पीछे पड़े पैपराजी, तो बुरी तरह भड़के एक्टर
सैफ अली खान और करीना कपूर से पैपराजी ने फोटो क्लिक करवाने की गुहार लगाई। लेकिन एक्टर ने फोटो क्लिक कराने के बजाय ऐसा जवाब दिया जिससे सब हैरान रह जाते हैं।
Saif Ali Khan Kareena Kapoor Video: सैफ अली खान और करीना कपूर की अक्सर फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सोशल मीडिया पर छाई रहती है। वहीं पैपराजी बी-टाउन के इस चर्चित की तस्वीरें क्लिक करने के लिए हमेशा बेताब रहता है। ऐसा ही कपल का एक वीडियो एक बार फिर चर्चा में आ गया। जिसमें सैफ अली खान और करीना कपूर एकसाथ हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं।

सैफ अली खान से पैपराजी ने की फोटो की रिक्येस्ट
वीडियो में सैफ अली खान और करीना कपूर की फोटो क्लिक करने के लिए पैपराजी उनसे गुहार लगाते हुए। इतना ही नहीं सभी कैमरामैन कपल के पीछे पड़ जाते हैं। लेकिन, सैफ अली खान पैपराजी की वजह से इतना परेशान हो जाते हैं कि वह गुस्से में ऐसा जवाब देते हैं जिसे सुनकर सभी हैरान रह जाते हैं।

कैमरा मैन पर बुरी तरह भड़के एक्टर
इस वीडियो में सैफ अली खान और करीना कपूर अपने घर की तरफ आ रहे हैं। वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि दोनों किसी पार्टी से वापस आ रहे हैं। तभी फोटोग्राफर उनसे पोज के लिए कहता है और वह उनके पीछे कैमरा लेकर पड़ जाता है और कहता है 'सिर्फ एक फोटो प्लीज'। इसके बाद सैफ अली खान गुस्सा हो जाते हैं और कहते हैं कि 'एक काम करिये हमारे बेडरूम में आ जाइए'।
पैपराजी के सामने किया दरवाजा बंद
सैफ अली खान के इस व्यवहार से फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि कपल के बीच कोई लड़ाई हुई है। वहीं कुछ फैंस का यह भी कहना है कि दोनों का मूड बिल्कुल भी ठीक नहीं है। खैर पैपराजी को इस तरह जवाब देने के बाद करीना कपूर और सैफ अली खान तुरंत अपने घर के अंदर तक चले जाते हैं। इतना ही नहीं सैफ पैपराजी के सामने अपने घर का दरवाजा बंद कर देते हैं।

सोशल मीडिया पर हुए बुरी तरह ट्रोल
फिलहाल सैफ अली खान की यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस वीडियो में लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'सर जल्दबाजी में हैं रूम में जाने को'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'करीना कपूर ड्रंक है'। एक ने लिखा, 'सर का दिमाग कुछ ज्यादा ही गर्म है'।

सैफ अली खान का वर्कफ्रंट
वहीं सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म विक्रम वेधा में देखा गया था। जिसके बाद अब वह फिल्म आदिपुरुष में नजर आएंगे। जिसमें वह रावण के किरदार में नजर आएंगे। वहीं करीना कपूर को आखिरी बार आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications