Saif Ali Khan Family Tree: पटौदी खानदान के 10वें 'नवाब', टैगोर की भी झलक! 7 सितारों से जगमग सैफ का फैमिली ट्री

Saif Ali Khan Family Tree: 15 जनवरी 2025 की रात पटौदी खानदान के नवाब बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के लिए बेहद खौफनाक साबित हुई। सैफ पर मुंबई के खार इलाके में स्थित गुरु शरण अपार्टमेंट में उनके घर में चाकू से जानलेवा हमला हुआ। उस वक्त रात के करीब 2:30 बजे थे। हमलावर ने सैफ को गले, पीठ, सिर और हाथों पर कुल 6 जगह गंभीर घाव दिए।

तुरंत सैफ को लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंसा था, जिसे सफलतापूर्वक निकाल दिया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। इस हमले ने पटौदी परिवार और सैफ अली खान की जिंदगी को फिर से चर्चा का विषय बना दिया है। आइए जानते हैं, सैफ के खानदान और उनकी जिंदगी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें...

Saif Ali Khan Family Tree

पटौदी खानदान का गौरवशाली इतिहास

54 साल के सैफ अली खान का जन्म 16 अगस्त 1970 को पटौदी के नवाबी परिवार में हुआ। उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 'टाइगर पटौदी' के नाम से मशहूर थे। उनकी मां, शर्मिला टैगोर, हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रही हैं।

पटौदी परिवार का नवाबी सफर

पटौदी रियासत के नवाबों की शुरुआत 1804 में हुई। सैफ के पिता, मंसूर अली खान पटौदी, 1952 में नवाब बने और उनके बाद सैफ अली खान को 10वें नवाब का दर्जा मिला। हालांकि, 1971 में भारत सरकार ने रियासतों के टाइटल खत्म कर दिए, लेकिन पटौदी परिवार का नाम और इतिहास आज भी लोगों की जुबान पर है।

दो बेगमों के इश्क में डूबे नवाब!

पहली शादी: अमृता सिंह
सैफ ने अपनी पहली शादी 1991 में मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह से की। अमृता और सैफ की मुलाकात एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। अमृता ने 'बेताब', 'साहेब', और 'चमेली की शादी' जैसी फिल्मों से खूब नाम कमाया। उनके दो बच्चे हुए: सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। हालांकि, 2004 में दोनों का तलाक हो गया।

दूसरी शादी: करीना कपूर
तलाक के बाद सैफ की जिंदगी में अभिनेत्री करीना कपूर की एंट्री हुई। नवाब को कपूर खानदान की बेटी से इश्क हो गया। 2008 में सैफ ने अभिनेत्री करीना कपूर से शादी की। करीना बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। सैफ और करीना के दो बेटे हैं: तैमूर अली खान और जेह अली खान, जो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं।

सैफ के कुल कितने बच्चे?

  1. सारा अली खान: सैफ और अमृता की बेटी सारा ने 'केदारनाथ' और 'सिम्बा' जैसी हिट फिल्मों से बॉलीवुड में कदम रखा। वह अपने अभिनय और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं।
  2. इब्राहिम अली खान: इब्राहिम फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अपने लुक्स और पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में रहते हैं।
  3. तैमूर अली खान: सैफ और करीना के बड़े बेटे तैमूर पपराजी के चहेते हैं और हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।
  4. जेह अली खान: करीना और सैफ के छोटे बेटे जेह भी अपनी क्यूट हरकतों से लोगों का ध्यान खींचते हैं।

पटौदी और टैगोर परिवार का संगम

सैफ की मां, शर्मिला टैगोर, बंगाल के प्रसिद्ध टैगोर परिवार से हैं। टैगोर परिवार को साहित्य, कला और संस्कृति में अपने योगदान के लिए जाना जाता है। शर्मिला, नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की रिश्तेदार हैं। उन्होंने 14 साल की उम्र में सत्यजीत रे की फिल्म 'अपुर संसार' से अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में 'आराधना', 'अमर प्रेम' जैसी हिट फिल्मों से बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में शामिल हुईं।

सैफ की दो बहनें सोहा और सबा

सैफ की बहनें, सोहा अली खान और सबा अली खान, भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफल हैं। सोहा ने 'रंग दे बसंती' जैसी फिल्मों में काम किया और अभिनेता कुणाल खेमू से शादी की। उनकी एक बेटी, इनाया खेमू, है। सबा, बॉलीवुड से दूर, एक ज्वेलरी डिजाइनर के रूप में काम करती हैं।

नवाबों की नई पीढ़ी

पटौदी खानदान का इतिहास नवाबी दौर से लेकर बॉलीवुड की चमक-धमक तक का सफर है। यह परिवार कला, क्रिकेट और सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाए हुए है। सैफ अली खान, अपने बच्चों और परिवार के साथ, इस गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Saif Ali Khan: पटौदी खानदान का 'साजिद' क्यों बना सैफ? जानिए 'आशिक आवारा' से 'लंगड़ा त्यागी' तक का सफर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+