फैन की सेल्फी के चक्कर में गिरते-गिरते बचे Saif Ali Khan, इस तरह खुद को संभाला, देखें वीडियो
Saif Ali Khan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अक्सर पैपराजी और बॉलीवुड पार्टी से दूर रहते हैं। वह अपनी लाइफ को काफी प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। लेकिन, एक्टर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें वह फैन के सेल्फी लेने के चक्कर में गिरते-गिरते बचे।
सैफ अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह उनके साथ एक फैन फोटो लेने की कोशिश करता है। वहीं एक महिला सेल्फी के लिए एक्टर के पीछे पड़ जाती है। इस दौरान एक्टर को सिक्योरिटी ने संभलकर चलने को कहा तभी अचानक वह लड़खड़ा जाते हैं और गिरते-गिरते बचे।

इन सबके बावजूद सैफ अली खान ने बिना गुस्सा किए फैन से पूछा कि, क्या तुम ठीक हो? इसके बाद वह अपनी कार की तरफ बढ़ते हैं और वहां से रवाना हो जाते हैं। सैफ का ये जेस्चर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लोग वीडियो पर रिएक्ट कर सैफ अली खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सैफ अली खान की वायरल वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'सैफ अली खान भाई माशाअल्लाह'। एक ने लिखा, सैफ काफी ज्यादा शांत स्वभाव के हैं। हालांकि वहीं कुछ यूजर्स ने सेल्फी ले रहे फैंस पर नाराजगी जाहिर की। एक ने लिखा, 'सेलेब्स भी इंसान होते हैं इसलिए सेल्फी लेने से पहले उनकी इजाजत लेनी चाहिए।' वहीं सैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह फिल्म आदिपुरुष में नजर आए थे जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। फिलहाल वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications