सैफ अली खान को बिना बताए अमृता सिंह देती थीं नींद की गोली,किस वजह से एक्ट्रेस ने पति के साथ की ऐसी हरकत
Saif Ali Khan Amrita Singh: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की गिनती टॉप एक्टर्स में होती है। अपने बेहतरीन लुक्स के साथ-साथ वह पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। ऐसे में हम आज आपको उनकी फिल्म हम साथ साथ हैं से जुड़ा एक किस्सा बताने वाले हैं जिससे सुनकर हैरान रह जाएंगे।
साल 1999 में रिलीज हुई सैफ अली खान की फिल्म हम साथ साथ हैं सदाबाहर फिल्म है जिसे आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर की एक्स पत्नी अमृता सिंह उन्हें नींद की गोलियां खिलाया करती थीं।

फिल्म के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने इस बात का खुलासा खुद अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। उन्होंने बताया कि उस वक्त सैफ अली खान अपनी निजी जिंदगी की वजह से काफी परेशान थे। वह 'सुनो जी दुल्हन' गाने को फिल्मा रहे थे तो सैफ को इसके लिए कई सारे री-टेक करने पड़ रहे थे क्योंकि परफेक्ट शॉट नहीं आ पा रहा था।
इसके बाद डायरेक्टर ने इस बारे में एक्स पत्नी अमृता सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि सैफ पूरी-पूरी रात जागते रहते और बस यही सोचते थे कि वो कैसे अपने किरदार को बखूबी निभा पाएंगे। जब डायरेक्टर ये बात पता चली तो उन्होंने अमृता से सैफ को रोज नींद की गोली देने को कहा। फिर अमृता ने उनकी बात मानकर सैफ को बिना बताए नींद की गोली दी जिससे वह नींद पूरी ले पाएं।
इसके बाद सैफ अली खान शूटिंग के लिए अगले दिन सेट पर पहुंचे और उन्होंने एक ही टेक में पूरा सीन शूट किया। लेकिन सैफ अली को खुद यकीन नहीं हुआ कि उन्होंने कैसे एक ही बार में परफेक्ट शॉट दे दिया। इस पर सूरज बड़जात्या ने कहा कि वह नैचुरल एक्टर हैं और केवल नींद पूरी ना होने की वजह से वह ये सीन एक बार में शूट नहीं कर पा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications