सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को आया ऐसा गुस्सा, पैपराजी पर भड़कीं, कहा- प्लीज मत करो नहीं तो......

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की लाडली बेटी सारा अली खान न सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस हैं बल्कि लोग उनके अच्छे व्यवहार की भी जमकर तारीफ करते हैं। वह अधिकतर समय पैपराजी से लेकर अपने फैंस तक से बड़े ही आराम से बात करती हैं और सेल्फी भी खिंचवाती हैं। लेकिन इस बार सारा अली खान का गुस्सा साफ नजर आया है।

पैपराजी पर भड़क गई थीं सारा अली खान
सारा अली खान पैपराजी की काफी फेवरेट हैं। दरअसल सारा कभी भी कैमरा देखकर छुपती नहीं है। मगर इस बार सारा अली खान को पैपराजी को देखकर काफी गुस्सा आ गया था और वो उनपर भड़क गई थीं। इस समय सोशल मीडिया पर सारा अली खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह पैपराजी पर गुस्सा उतारती नजर आ रही हैं।

Sara Ali Khan

गरीबों को खाना बांटती नजर आईं सारा अली खान
सारा अली खान का पैपराजी पर भड़कते हुए वीडियो देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। आपको बता दें कि सारा अली खान हाल ही में गरीबों को खाना बांटने के लिए गई थीं। जहां पर उन्हें खाना बांटता देख पैपराजी आ गए और उनकी वीडियो बनाने लगे। ये बात सारा को पसंद नहीं आई और वो भड़क गई थीं।

सारा ने कहा- प्लीज मत करो...
वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा अली खान सड़क किनारे बैठे गरीबों को खाना बांट रही हैं। ऐसे में वह पैपराजी से पहले रिक्वेस्ट करती हैं कि वह वीडियो न बनाएं। वीडियो में सारा गुस्से में कहती हैं- प्लीज मत करो। मैं आप लोगों से विनती करके थक गई हूं। सारा का गुस्सा साफ उनके चेहरे पर नजर आ रहा है। जब पैपराजी सारा की बात नहीं मानते हैं तो वह खाना बांटकर गुस्से में अपनी कार के पास चली जाती हैं।

मार्च 2024 में रिलीज हुई थीं 2 फिल्में
आपको बता दें कि सारा अली खान को आखिर बार मार्च 2024 में दो फिल्मों में देखा गया था। दोनों ही फिल्मों में सारा की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई है। सारा अली खान की पहली फिल्म 'मर्डर मुबारक' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ करिश्मा कपूर, विजय वर्मा, डिंपल कपाड़िया और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार नजर आए थे। उसके बाद सारा की 'ए वतन मेरे वतन' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सारा का किरदार बिल्कुल अलग था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+