Saif Ali Khan केस में शॉकिंग खुलासा, हमलावर को किसने दी थी घर में एंट्री? आखिर क्या है सच?

Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री शॉक्ड हो गई है। सैफ अली खान के परिवार वालों से लेकर उनके फैंस और सेलेब्स दोस्त तक एक्टर के साथ हुई घटना के बाद से परेशान हो गए हैं।

सैफ अली खान आईसीयू से बाहर आ गए है
इस मामले को लेकर अभी तक कई तरह के खुलासे हुए हैं। फिलहाल खबर आ रही है कि सैफ अली खान आईसीयू से बाहर आ गए है और अप उनकी हालत में सुधार हो रहा है। एक्टर पर हुए जानलेवा हमले के बाद उनका परिवार इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहा है।

Saif Ali Khan

सैफ अली खान की सुरक्षा को लेकर हुई चिंता

-फिलहाल खान परिवार अपनी सुरक्षा को लेकर भी काफी चिंतित नजर आ रहा है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि बिल्डिंग में कड़ी सुरक्षा होने के बाद भी वह अनजान शख्स करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर में कैसा घुसा। सिर्फ इतना ही नहीं उसने एक्टर पर चाकू से 6 बार हमला भी किया।

-सैफ अली खान पर हुआ हमला इतना खतरनाक था कि एक्टर की रीढ़ की हड्डी में 2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा रह गया था। डॉक्टर्स ने ऑपरेशन कर चाकू का ये टुकड़ा निकाल दिया है और फिलहाल एक्टर धीरे धीरे रिकवर कर रहे हैं।

किसने की थी हमलावर को घर में घुसने में मदद?

-वहीं इस केस के आरोपी की तस्वीर और वीडियो भी सामने आ चुका है। इसी बीच अब बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि ये हमलावर घर के अंदर कैसे घुसा?लोगों की मानें तो इतने बड़े सेलेब्रिटी के घर में घुसना बिल्कुल आसान काम नहीं है। हाई सिक्योरिटी के बीच एक अनजान शख्स सैफ अली खान के घर पर कैसे पहुंच गया।

-ऐसे में बार बार ये बात सामने आ रही है कि किसी न किसी ने तो उस हमलावर को घर के अंदर आने में मदद की ही होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस हमलावर का घर में किसी से कनेक्शन हो सकता है, नहीं तो ऐसे घर में घुसना आसान नहीं है।

सैफ अली खान के घर में किसका था हमलावर से कनेक्शन?

-कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि जिस शख्स ने सैफ अली खान पर वार किया उसका घर के किसी नौकर के साथ कनेक्शन हो सकता है। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि इस शख्स को किसी नौकर ने ही घर में घुसने में मदद की थी।

-हालांकि ये भी सकता है कि किसी हाउस हेल्प ने उस अनजान शख्स को घर में पहले से छिपने में मदद की हो। मुंबई क्राइम ब्रांच फिलहाल इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। इस केस को सुलझाने के लिए पुलिस की 20 टीमें तैयार की गई हैं। कुछ टीमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी तलाशी ले रही हैं।

बढ़ाई गई सैफ अली खान और उनके परिवार की सुरक्षा

पुलिस अभी भी सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बाद से बिल्डिंग के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिये गए हैं और स्निफर डॉग्स को तैनात किया गया है। पुलिस की मानें तो केस के मुख्य आरोपी को जल्द ही पकड़ा जाएगा और तभी इसी बात का खुलासा किया जाएगा कि घर के अंदर घुसने में उसकी मदद किसने की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+