Saif Ali Khan मामले में पुलिस जुटा रही ऐसे सबूत, एक्टर के कपड़े और ब्लड सैंपल से खुलेगा राज

Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर गत 16 जनवरी 025 को जानलेवा हमला हुआ था। एक अनजान शख्स ने उनके घर में घुसकर चाकू से 6 बार वार किया था। इस हादसे में एक्टर गंभीर रूप से घयाल हो गए थे और मुंबई के लीलावतर्ती अस्पताल में उनका इलाज भी चला था।

सैफ अली खान पर हुआ था जानलेवा हमला
गत 24 जनवरी 2025 को पुलिस ने इस मामले की जांच के सिलसिले में सैफ अली खान का बयान दर्ज किया है, जिसमें अभिनेता ने अपने परिवार की जान बचाने का जिक्र किया है। सैफ अली खान ने अपने बयान में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

Saif Ali Khan

पुलिस ऐसे कर रही है सबूत इकट्ठा

-मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हुए हमले के 60 घंटे बाद आरोपी को धर दबोचा था। वहीं इस मामले में पुलिस लगातार आरोपी के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने में जुटी हुई है। अब मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान के ब्लड सैम्पल और कपड़े जांच के लिए कलेक्ट किए हैं।

-मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिस समय सैफ अली खान पर हमला हुआ था उस समय उन्होंने जो कपड़े पहने थे उन कपड़ों को पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है।

-इसके अलावा घटना वाली रात आरोपी शरीफुल इस्लाम ने जो कपड़े पहने थे उस पर भी खून के धब्बे मिले है जिसे जांचने के लिए ही एक्टर के ब्लड सैम्पल को भी कलेक्ट किया गया है।

-पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सैफ अली खान और हमलावर के ब्लड सैम्पल और कपड़े फॉरेंसिक लैब (FSL) में भेजे गए हैं ताकि मामले की जांच अच्छे से की जा सके।

सैफ अली खान ने पुलिस को दिया ऐसा बयान

-पुलिस से मिली जानाकरी के अनुसार सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान रात करीब 1:30 बजे अपने घर पर मौजूद थे। दोनों सोने ही वाले थे कि उन्होंने अपने बेटे जहांगीर की नैनी जुनु की चीखें सुनीं। दोनों तुरंत वहां पहुंचे और देखा कि हमलावर नैनी पर हमला करने की कोशिश कर रहा था।

-सैफ अली खान के बयान के अनुसार वो अनजान शख्स घर के बालकनी से अंदर घुसा था और बाथरूम की खिड़की से होते हुए अंदर आया था। पुलिस को दिए बयान के मुताबिक सैफ अली खान और करीना कपूर ने जैसे ही छोटे बेटे जेह के कमरे में एंटर किया तो उन्होंने देखा कि हमलावर वहां मौजूद नैनी पर अटैक कर रहा था।

-वहीं नैनी फिलिप्स ने बताया था कि हमलावर ने उससे एक करोड़ रुपए की मांग की थी और उसे चुप रहने का इशारा भी किया था। लेकिन फिलिप्स की मदद से गी दूसरी नैनी जुनु कमरे से बाहर भागकर मदद के लिए चिल्लाने लगी।

-इसके बाद सैफ अली खान ने जैसे ही हमलावर को देखा, उन्होंने जेह की सुरक्षा के लिए हमलावर पर झपट्टा मार दिया था। हालांकि, इस दौरान सैफ अली खान पर हमलावर ने चाकू से वार किया जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गए।

-इस घटना में सैफ अली खान के हाथ और पीठ पर गंभीर चोट लगी थी। वहीं एक्टर के पीठ में चाकू का एक टुकड़ा भी फंस गया था, जिसे डॉक्टरों ने सर्जरी करके निकाल दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+