Saif Ali Khan केस में बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया संदिग्ध, क्या अब सुलझेगा मामला
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में हर रोज कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की 35 टीमें बारीकी से इस मामले की जांच कर रही हैं। वहीं अब खबर है कि इस केस में एक और संदिग्ध पकड़ा गया है।
सैफ अली खान केस में पुलिस ने पकड़ा एक और संदिग्ध
सैफ अली खान पर हमला मामले में एक और संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से अरेस्ट किया गया है। दुर्ग आरपीएफ पोस्ट ने सैफ के हमला मामले में संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने संदिग्ध को मुंबई पुलिस को सौंपने की तैयारी भी कर ली है।

सैफ अली खान मामले में बड़ा अपडेट
-सैफ अली खान पर हमले के मामले में दुर्ग रेलवे स्टेशन में आरपीएफ द्वारा पकड़े गए संदिग्ध आरोपी का नाम अब सामने आ चुका है। जिस संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम आकाश कैलाश कनौजिया बताया जा रहा है ।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह शख्स मुंबई का रहने वाला है। वहीं इस मामले के बारे में बताते हुए थाना प्रभारी एसके सिन्हा ने कहा है- मुंबई पुलिस के द्वारा शेयर किए गए फोटो और ट्रेस किए जा रहे हैं मोबाइल नंबर के आधार पर संदिग्ध आरोपी को रेलवे पुलिस ने पकड़ लिया है।
-थाना प्रभारी ने बताया है कि सैफ अली पर हमला करने वाले संदिग्ध आरोपी को रेलवे पुलिस आरपीएफ ने आज यानी 18 जनवरी 2025 को ज्ञानेश्ववरी एक्सप्रेस से उतार कर हिरासत में लिया है। ये ट्रेन मुंबई से कोलकाता के लिए चलती है।
-आपको बता दें कि मुंबई पुलिस संदिग्ध को लेने के लिए रवाना हो गई है और आगामी 19 जनवरी 2025 को दुर्ग पहुंचेगी। संदिग्ध आरोपी ने मुंबई से बिलासपुर पहुंचने के बारे में पुलिस को बताया है, लेकिन उसके पास से कोई टिकट नहीं मिला है।
60 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है
आपको बता दें कि सैफ अली खान पर हुए हमले की घटना को हुए 60 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है और अभी तक पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। कई तरह के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बावजूद पुलिस कुछ हासिल नहीं कर पाई है। ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर इस केस को लेकर कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं।
क्या हुआ था सैफ अली खान के साथ
-आपको बता दें कि हमलावर ने गत 15 जनवरी 2025 की रात करीब ढाई बजे सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर धारदार चाकू से 6 बार हमला किया था। इस हादसे में सैफ अली खान गंभीर रूप से घायल हुए थे।
-सबसे गहरा जख्म उनकी रीढ़ की हड्डी के पास था। एक्टर को खून से लथपथ हालत में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां एक्टर के मल्टीपल ऑपरेशन्स हुए हैं।
-लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने सर्जरी करके सैफ अली खान की रीढ़ की हड्डी के पास से ढाई इंच का चाकू का टुकड़ा निकाला है।
-फिलहाल सैफ अली खान धीरे धीरे रिकवर कर रहे हैं।
सामने आया नया सीसीटीवी फुटेज
पुलिस को एक नया सीसीटीवी फुटेज भी मिला है जो कि सैफ अली खान पर हुए हमले से चार दिन पहले की है। इसमें संदिग्ध मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक घर के अंदर शू रैक से जूते-चप्पल खंगालता और जूते चोरी करता नजर आ रहा है। इस फुटेज में देखा जा सकता है कि उस शख्स ने सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications