Saif Ali Khan केस में अभी तक नहीं मिले इन 8 सवालों के जवाब, कहां हुई कमी? कौन कर रहा है अटैकर की मदद?
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर आज यानी 17 जनवरी 2025 की सुबह एक बड़ा अपडटे सामने आया था। कहा जा रहा था कि एक्टर पर हमला करने वाले संदिग्ध आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अब केस में एक चौंकाने वाला मोड़ आ गया है।
सैफ अली खान पर हुआ था जानलेवा हमला
आपको बता दें कि जिस शख्स को सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने पकड़ा था उसका नाम शाहिद बताया जा रहा था। पुलिस संदिग्ध को पूछताछ के लिए बांद्रा थाने लेकर गई थी। हालांकि पुलिस स्पष्ट रूप से ये नहीं बता पा रही थी कि शाहिद ने ही एक्टर पर हमला किया था या नहीं।

पकड़ा गया शख्स हमलावर नहीं
शाहिद से थाने में चोरी और सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर पूछताछ की गई और पता चला कि वह इस केस से जुड़ा हुआ नहीं है। मुंबई पुलिस ने खुद बताया है कि बांद्रा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए लाए गए व्यक्ति का सैफ अली खान हमला मामले से कोई संबंध नहीं है।
सैफ अली खान रिकवर कर रहे हैं
-सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी का सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुका है। वहीं पुलिस भी केस की बारीकी से जांच कर रही है। दूसरी तरफ सैफ अली खान अभी भी मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि वह धीरे धीरे रिकवर कर रहे हैं।
-इस मामले में हमलावर को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि पुलिस अभी तक उस अनजान शख्स को गिरफ्तार क्यों नहीं कर पाई है। ऐसे और भी कई सवाल हैं जिनके जवाब अभी तक नहीं मिल पाए हैं।
सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले से जुड़े इन 8 सवालों के जवाब हर कोई ढूंढ रहा है-
1. पुलिस की 35 टीमें बनी हैं लेकिन अब तक क्यों नहीं पकड़ा गया आरोपी?
आपको बता दें कि मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर जानलेवा हमला करने वाले शख्स को पकड़ने के लिए 20 टीमें बनाई हैं। 20 टीमें लोकल पुलिस की हैं और 15 टीमें मुंबई क्राइम ब्रांच की हैं। घटना के 33 घंटे बाद पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया और पूछताछ की थी लेकिन उसका इस मामले से कोई कनेक्शन नहीं निकला।
2. बिल्डिंग के अंदर कैसे दाखिल हुआ हमलावर?
सोशल मीडिया पर ये सवाल किया जा रहा है कि सेलेब्स सै लैस उस हाई सिक्योरिटी वाली बिल्डिंग के कंपाउंड में कोई अनजान शख्स कैसे दाखिल हो सकता है। ऐसे में ये साफ है सुरक्षा में एक बड़ी चूक हुई है। वहीं पुलिस को शक है कि हमला करने वाला बिल्डिंग के लेआउट से पहले से ही परिचित था। पुलिस बिल्डिंग में रहने वाले और वहां काम करने वाले सभी लोगों से पूछताछ कर रही है।
3. सैफ अली खान के अंदर से बंद घर में कैसे घुसा हमलावार?
पुलिस की मानें तो सुरक्षा में चूक होने की वजह से हमलावर बिल्डिंग में तो घुस गया था लेकिन अब सवाल है कि वह एक्टर के 12वीं मंजिल वाले अपार्टमेंट तक कैसे पहुंचा। इसके अलावा सैफ अली खान उस बिल्डिंग के 12वीं मंजिल पर ही रहते हैं ये हमलावर को पहले से कैसे पता था। क्या उसने पहले से ही सारी प्लानिंग कर रखी थी।
4. बच्चों के कमरे तक कैसे पहुंचा वो अनजान शख्स?
सैफ अली खान की स्टाफ एलीयामा के बयान के अनुसार उसने हमलावर को बाथरूम से निकलते देखा था। ऐसे में क्या हमलावर बिल्डिंग में सीढ़ियों से घुसने के बजाय बाहर से किसी दूसरे तरीके से सैफ अली खान के घर के बाथरूम तक पहुंचा था या फिर वह पहले से ही घर के किसी कोने में छुपा हुआ था।
5. क्या सच में हमलावर चोरी करने के लिए आया था या फिर उसका मकसद कुछ और था?
एलीयामा के बयान के अनुसार हमलावर सिर्फ चोरी करने नहीं आया था क्योंकि वह बाथरूम से निकलकर सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह को पकड़ने के लिए भागा था। इसी बीच एलीयामा से उसकी हाथापाई हो गई थी। एलीयामा को हमलावर ने बताया था कि उसे एक करोड़ रुपये चाहिए।
6. बिल्डिंग की सीसीटीवी फुटेज में क्यों नहीं दिखा आरोपी?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का सीसीटीवी फुटेज तो सामने आया है लेकिन ये फुटेज उसी बिल्डिंग में मौजूद किसी दूसरे फ्लैट के कैमरे में कैद हुआ है। आरोपी को बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज में कहीं भी नहीं देखा गया है। ऐसे में कैसे हो सकता है कि कोई बिल्डिंग में घुसा हो लेकिन उसका फुटेज न आया हो। क्या आरोपी घटना के कई दिन पहले से ही बिल्डिंग में मौजूद था। उसकी मदद कौन कर रहा था।
7. घर में इतने स्टाफ थे फिर भी हमलावर नहीं घबराया?
एलीयामा के बयान के अनुसार जब हमलावर घर में घुसा था तब जेह के कमरे में उसके अलावा एक और नैनी मौजूद थी। सैफ अली खान और करीना कपूर के जेह के कमरे में पहुंचने के बाद बाकी स्टाफ रमेश, हरी, रामू और पासवान भी वहां पहुंच गए थे। ऐसे में जब हमलावर और एलीयामा के बीच हाथापाई हुई तो उस दौरान इतने सारे स्टाफ को कुछ क्यों नहीं सुनाई दिया। बाकी सारे लोग इतनी देर बाद क्यों आए।
8. सबसे बड़ा सवाल है कि ये सब इतनी आसानी से कैसे हो गया?
सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि सैफ अली खान के घर पर हुई ये घटना बड़ी ही आसानी से घटी है। हमलावर का बिल्डिंग में घुसना, घर में घुसना, हमला करना और फिर बिना पकड़े जाए वहां से आराम से बाहर निकल जाना। ये सब इतनी आसानी से कैसे हो सकता है। क्या सच में किसी ने हमलावर की मदद की है।












Click it and Unblock the Notifications