Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Saif Ali Khan पर अटैक करने से 4 दिन पहले हमलावर ने किया था ऐसा कांड, वीडियो में दिखा सबकुछ

Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। गत 15 जनवरी 2025 को एक्टर पर एक अनजान शख्स ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया था। सैफ अली खान पर चाकू से 6 बार वार किया गया था। इस हादसे में एक्टर बुरी तरह से घायल हो गए थे।

मुंबई पुलिस कर रही है मामले की जांच
फिलहाल मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की कुल 35 टीमें इस मामले की बारीकी से जांच कर रही हैं। हालांकि हमलावर अभी तक पकड़ा नहीं गया है। हाल ही में एक सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की झलक दिखाई दी थी, जिसमें वह पीले रंग की शर्ट पहने हुए नजर आया था। वहीं अब पुलिस को एक और नया सीसीटीव फुटेज मिला है।

Saif Ali Khan

सामने आया नया सीसीटीवी फुटेज

नया सीसीटीवी फुटेज सैफ अली खान पर हुए हमले से चार दिन पहले की है। इसमें संदिग्ध मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक घर के अंदर शू रैक से जूते-चप्पल खंगालता और जूते चोरी करता नजर आ रहा है। इस फुटेज में देखा जा सकता है कि उस शख्स ने सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई है।

क्या हुआ था सैफ अली खान के साथ

-आपको बता दें कि हमलावर ने गत 15 जनवरी 2025 की रात करीब ढाई बजे सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर धारदार चाकू से 6 बार हमला किया था। इस हादसे में सैफ अली खान गंभीर रूप से घायल हुए थे।
-सबसे गहरा जख्म उनकी रीढ़ की हड्डी के पास था। एक्टर को खून से लथपथ हालत में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां एक्टर के मल्टीपल ऑपरेशन्स हुए हैं।
-लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने सर्जरी करके सैफ अली खान की रीढ़ की हड्डी के पास से ढाई इंच का चाकू का टुकड़ा निकाला है।
-फिलहाल सैफ अली खान धीरे धीरे रिकवर कर रहे हैं।

पहचान छुपाने के लिए हमलावर ने किए ऐसे काम

-आपको बता दें कि सैफ के साथ हुई घटना के कुछ ही घंटे बाद हमलावर की एक तस्वीर सामने आई थी और वह सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दिया था। कथित तौर पर वह पकड़े जाने से बचने के लिए अपना हुलिया बदलता नजर आया था।
-सिर्फ यही नहीं, वह एक्टर पर हमले वाली घटना को अंजाम देने से पहले बांद्रा पुलिस स्टेशन के आसपास मंडराता भी दिखाई दिया था।
-इसके अलावा क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने दादर में कबूतरखाना क्षेत्र का दौरा किया था और वहां से 'इकरा' नाम की एक मोबाइल दुकान से सीसीटीवी फुटेज कलेक्ट किया था।
-ये सैफ अली खान पर हमले के बाद गत 16 जनवरी 2025 का फुटेज है, जिसमें संदिग्ध दुकान से हेडफोन खरीदता नजर आ रहा है। ये फुटेज बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास का है।

एक्ट्रेस करीना कपूर का बयान दर्ज किया गया

-सैफ अली खान पर हुए अटैक के मामले की जांच कर रही पुलिस ने एक्टर की पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर का बयान दर्ज किया है। आपको बता दें कि करीना कपूर खान ने पुलिस को बताया है कि वो हमले के वक्त घबरा गई थीं।

-करीना कपूर ने बताया- सैफ अली खान के बीच में आने की वजह से ही हमलावर जेह तक नहीं पहुंच पाया था। हमलावर ने घर से कोई भी चीज नहीं चुराई थी, लेकिन उसका व्यवहार बहुत ही आक्रामक था।

-करीना कपूर ने आगे कहा- इस दौरान आरोपी ने कई बार सैफ पर हमला भी किया था जिससे मैं घबरा गई थी। इस दौरान मैंने अपने छोटे बेटे जेह को हमलावर से बचाने के लिए हाउस हेल्प के साथ 12वीं मंजिल पर भेज दिया था।

-वहीं पुलिस ने बताया है कि हादसे के बाद करीना कपूर खान इतनी डर गई थीं कि उनकी बहन करिश्मा कपूर उन्हें अपने साथ खार वाले घर लेकर चली गई थीं।

-जानकारी के अनुसार पुलिस ने अब तक इस मामले में 40 से 50 लोगों से पूछताछ की है। पुलिस ने घटना वाले दिन अभिनेता के घर पर काम करने वाली हाउस हेल्प से भी पूछताछ की थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+