झूठी है सैफ अली खान की नवाबी? Ex वाइफ अमृता ने कर दिया था बुरा हाल और फिर... हैरान कर देगा ये दावा
Saif Ali Khan Viral post: बॉलीवुड के नवाब अली खान और बेबो के पति सैफ अली खान का सिक्का बॉलीवुड में कई दशकों से चलता आ रहा है। एक्टर का चार्म और एक्टिंग का जादू आज भी वैसे ही बरकरार है, जैसे पहले था। सैफ हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। अब एक्टर एक बार फिर तब सुर्खियों में आ गए, जब उनकी माली हालत खराब होने के दावे होने लगे।
दरअसल, कहा जा रहा है कि सैफ जो लाइफस्टाइल जीते हैं, वो सिर्फ एक दिखावा है। वे अपने खर्चे के लिए पैसे उधार लेते हैं। कई दिनों से वे फाइनेंशियल क्राइसेस से जूझ रहे हैं। इस बीच एक्टर का एक इंटरव्यू भी खूब चर्चा में है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि अमृता सिंह से तलाक लेने के बाद वे दिवालिया हो गए थे।

जैसे ही सोशल मीडिया पर सैफ अली खान के पैसे उधार लेने वाली पोस्ट चर्चा में आई, लोग इसपर जमकर कमेंट्स करने लगे। एक ने कहा कि लगता है फिल्मी कहानी सच होने वाली है। एक ने कहा कि वह सैफ नहीं साफ अली खान है। एक ने कहा कि ये तो पुरानी अफवाह है भला ऐसी बातों पर कौन ही यकीन करेगा।
इंडस्ट्री में कई एक्टर और एक्टर्स ऐसे हैं, जो अपने एक्स पार्टनर के साथ अच्छा खासा बॉन्ड शेयर करते हैं। हालांकि कई ऐसे भी हैं, जो तलाक होने के बाद बेहद कम ही साथ नजर आए। सैफ की बात करें तो साल 2004 में अमृता सिंह के साथ उनका तलाक हो गया था। मगर दावे के अलावा एक दफा दोनों के रिश्ते को लेकर ऐसी बात सामने आई थी, जिसके बारे में शायद कम ही लोग जानते होंगे।
साल 1999... वो समय था, जब सैफ और अमृता साथ थे। दोनों का रिश्ता काफी अच्छी तरह आगे बढ़ रहा था। इस दौरान कपल ने एक पॉपुलर चैट शो में शिरकत की थी। अपने रिश्ते के शुरुआती दौर को याद करते हुए अमृता ने बताया था कि एक बार सैफ अली खान उनके घर में दो दिनों के लिए रुके थे और सैफ ने अमृता से 100 रुपये मांगे थे, क्योंकि उनके पास पैसे नहीं थे।
हालांकि जब सैफ अली खान का तलाक अमृता सिंह से हुआ तो वे काफी चर्चा में आ गए थे। खबरें थीं कि सैफ ने अमृता को 5 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता दिया था। इतना ही नहीं बच्चों की पढ़ाई के लिए भी एक्टर को हर महीने 1 लाख रुपये देने होते थे। तब सैफ के पास इतने पैसे भी नहीं होते थे और इस खर्च को उठाने के लिए उन्हें फाइनेंशियली काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications