Saif Ali Khan पर हुए हमले के मामले में सनसनीखेज खुलासा, चार्जशीट दायर, जानें पुलिस को मिले कौन से सबूत
Saif Ali Khan Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि इस मामले मको लेकर मुंबई पुलिस ने बांद्रा कोर्ट में 1000 पन्नों की चार्जशीट पेश कर दी है।
सैफ अली खान मामले में 1000 पन्नों की चार्जशीट दायर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस चार्जशीट में पकड़े गए आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद के खिलाफ कई सबूतों को शामिल किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने चार्जशीट में फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट को भी शामिल किया है।

सैफ अली खान पर हुआ था घातक हमला
आपको बता दें कि 16 जनवरी 2025 को बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में एक अनजान शख्स अचानक घुस गया था। उसने सैफ अली खान पर हमला भी किया था जिसमें एक्टर बुरी तरह से घायल हो गए थे।
पुलिस की चार्जशीट में क्या-क्या मिले सबूत?
-टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस की तरफ से बांद्रा कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट में कहा गया है कि क्राइम सीन पर सैफ अली खान की बॉडी से जो चाकू का टुकड़ा मिला था और आरोपी के पास से मिले चाकू के टुकड़े एक ही चाकू के तीन टुकड़े हैं।
-इससे ये साफ हो गया कि आरोपी शरीफुल इस्लाम ने ही सैफ अली खान पर हमला करने के लिए उसी चाकू का इस्तेमाल किया था।
-इसके अलावा चार्जशीट में आरोपी के बाएं हाथ के फिंगरप्रिंट रिपोर्ट का जिक्र भी किया गया है।
-इसके साथ ही वारदात को अंजाम देने के बाद घटनास्थल से भागते वक्त का सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। फॉरेंसिक जांच के दौरान सीसीटीवी में दिख रहे व्यक्ति का Facial Recognition Analysis टेस्ट गिरफ्तार आरोपी से मैच हो गया है।
सैफ अली खान पर क्यों हुआ था हमला?
-आपको बता दें कि सैफ अली खान पर 16 जनवरी 2025 की सुबह हमला हुआ था। उस दिन एक अनजान शख्स बड़ी ही चालाकी से सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में अचानक घुस गया था।
-पुलिस के अनुसार आरोपी ने डकैती की कोशिश करते हुए अभिनेता के घर में घुसकर तोड़फोड़ की थी।
- इस घटना के दौरान, सैफ अली खान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी रीढ़ की हड्डी और शरीर के अन्य अंगों को काफी नुकसान पहुंचा था।
-बुरी तरह से घायल सैफ अली खान को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा था। एक्टर कुछ वक्त तक अस्पताल में भर्ती भी थे।
शरीफुल इस्लाम शहजाद को किया गया गिरफ्तार
-सैफ अली खान पर हमले के 40 घंटे बाद मुंबई पुलिस ने शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह जेल में बंद है।
-पिछले दिनों मुंबई सेशन कोर्ट में उसकी जमानत याचिका दायर की गई थी। इस याचिका में शरीफुल इस्लाम ने दावा किया था कि उसके खिलाफ दर्ज किया गया मामला झूठा है। हालांकि उनकी जमानत याचिका कारिज कर दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications