सैफ अली खान केस में बड़ा अपडेट, जानें अब तक पुलिस ने जुटाए कौन-कौन से सबूत, CCTV से खुला ऐसा राज
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि गत 15 जनवरी 2025 (बुधवार) की देर रात एक अज्ञात हमलावर ने सैफ अली खान के मुंबई स्थित घर में घुसकर एक्टर पर हमला किया था जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
सैफ अली खान पर अज्ञात हमलावर ने किया अटैक
सैफ अली खान को गंभीर हालत में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका मल्टीपल ऑपरेशन हुआ है। वहीं एक्टर के साथ हुई इस घटना के बाद से उनकी पत्नी करीना कपूर खान काफी परेशान हो गई हैं।

अज्ञात शख्स चोरी करने के इरादे से घर में घुसा था
पुलिस के मुताबिक अज्ञात शख्स चोरी करने के इरादे से सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर पर घुसा था। वह अज्ञात शख्स बच्चों के कमरे तक घुस गया था। आइए जानते हैं कैसे हमलावर सैफ अली खान के घर में घुसा और उन पर हमला किया। इस मामले में अब तक पुलिस के पास क्या क्या सबूत मौजूद हैं।
सैफ अली खान पर हुए हमले के केस में पुलिस के पास कौन कौन सी थ्योरी है मौजूद
1. पुलिस के मुताबिक सैफ अली खान के छोटे बेटे जहांगीर यानी जेह के कमरे में देर रात करीब 2 बजे हमलावर घुसा था।
2. कमरे में आवाजा सुनकर हाउस हेल्प अरियामा फिलिक्स ने अज्ञात हमलावर को पकड़ लिया था।
3. वहीं हाउस हेल्प की चीख सुनने के बाद सैफ अली खान जेह के रूम में आ गए थे। तभी अज्ञात हमलावर ने एक्टर पर हमला कर दिया था।
4. अज्ञात हमलावर सैफ अली खान की बिल्डिंग सतगुरु शरण की बगल वाली बिल्डिंग से कूदकर एक्टर के घर में घुसा था।
5. मुंबई पुलिस ने 2 घंटे तक सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। सीसीटीवी में दो संदिग्ध नजर आए हैं। एक आरोपी की पुलिस ने पहचान भी कर ली है।
6. पुलिस के मुताबिक आरोपी बिल्डिंग से भागने में कामयाब हो गया था। वह सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है।
7. वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक घटना में केवल आरोपी ही दिखाई दे रहा है, लेकिन आगे की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
सैफ अली खान कैसे पहुंचें अस्पताल?
-पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सैफ अली खान को हमले के बाद सुबह 3:30 बजे मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
-सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान ही पिता को ऑटो से अस्पताल लेकर पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि रात को एक्टर की कार और उनका ड्राइवर मौके पर मौजूद नहीं थे।
अस्पताल की तरफ से दिया गया ऐसा बयान
-मुंबई के लीलावती अस्पताल में सैफ अली खान का इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने बताया है कि एक्टर पर 6 बार चाकू से हमला किया गया था।
-इस हमले में सैफ अली खान के गले पर 10 सेंटीमीटर लंबा घाव हुआ है। इसके अलावा एक्टर की कमर और हाथ पर भी गहरी चोट लगी है।
-करीब 8 घंटे तक सैफ अली खान की सर्जरी हुई है।
-सैफ अली खान को रीढ़ की हड्डी के पास गंभीर चोट लगी है। उस जगह पर चाकू का नुकीला पार्ट घुस गया था जिसे डॉक्टर्स ने सर्जरी करके निकाल दिया है।
क्या हमले के वक्त पार्टी कर रही थीं करीना कपूर?
-वहीं सैफ अली खान पर हुए हमले की जांच कर रही मुंबई पुलिस का कहना है कि जब एक्टर पर हमलावर ने चाकू से वार किया था तो उस समय उनकी पत्नी करीना कपूर घर पर मौजूद नहीं थी।
-पुलिस के मुताबिक सैफ अली खान को अस्पताल उनका स्टाफ और ड्राइवर लेकर गए थे। करीना बाद में अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ अस्पताल पहुंची थीं।
-पुलिस के अनुसार करीना कपूर खान अपने गर्ल्स गैंग के साथ रात में पार्टी कर रही थीं। जब उन्हें पति सैफ अली खान पर हुए हमले के बारे पता चला तो वह पार्टी से अपनी बहन करिश्मा को साथ लेकर सीधे लीलावती अस्पताल पहुंची थीं जहां पर डॉक्टरों से बात करने के बाद वह सीधे अपने घर लौट आई थीं।
-इसके अलावा करीना कपूर खान ने गत 15 जनवरी 2025 की रात को अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह रिया कपूर और सोनम कपूर के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications