क्या सैफ अली खान की मां-बहनों को गालियां देती थी अमृता सिंह?, जानिए क्यों आई थी दोनों के रिश्ते में खटास
Saif Ali Khan: सैफ अली खान और अमृता सिंह (saif ali khan amrita singh love Story) की शादी 1990-91 के दशक में काफी सुर्खियों में रही थी। क्योंकि, अमृता सिंह ने घरवालों, उम्र और मजहब की परवाह किए बिना सैफ अली खान संग निकाह किया था। हालांकि, सैफ की मां शर्मिला टैगोर अमृता से शादी करने के उनके फैसले से खासी नाराज थीं। लेकिन, इतने प्यार के बावजूद दोनों के रिश्तों में खटास आ ही गई।
अमृता सिंह और सैफ अली खान के रिश्तों के बीच खटास क्यों आई? इस बारे में खुद सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है। दरअसल, सैफ अली खान ने अपने स्ट्रगल के दिनों में अमृता सिंह से शादी रचाई थी। उस वक्त अमृता सिंह एक सुपरस्टार थी। सैफ और अमृता की उम्र में 12 साल का अंतर था, इसलिए परिवार वाले भी इस शादी से खुश नहीं थे।

हालांकि, दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। कुछ सालों तक कपल के बीच सब ठीक रहा। लेकिन, 13 साल बाद ये रिश्ता खत्म हो गया और सैफ-अमृता अलग-अलग हो गए। अपने रिश्ते और अमृता से तलाक के बार में सैफ अली खान ने टेलीग्राफ को दिए एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर बात की थी। चलिए जानते है सैफ ने अपने रिश्ते को लेकर क्या-क्या कहा?
सैफ अली खान ने कहा, 'मैं अपनी मां-बहनों को ताने और गालियां सुनते हुए देखता था। मैं अमृता से टकराव नहीं चाहता था, वह मेरे जीवन का अहम हिस्सा थीं और रहेंगी। मैं चाहता हूं कि वह (अमृता सिंह) और मेरे बच्चे हमेशा खुश रहें।' हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक, सैफ अली खान ने तलाक के बाद अपने बच्चों से मिलने में आने वाली दिक्कतों और परेशानियों के बारे में बताया।
सैफ ने कहा, 'मुझे अपनी बेटी सारा और बेटे इब्राहिम की बहुत याद आती है, लेकिन मुझे उनसे मिलने की अनुमति नहीं है। तलाक के बाद मुझे कभी भी उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई।' सैफ ने तलाक के बाद अमृता को गुजारा भत्ता देने की बात भी बताई। उन्होंने कहा कि उनका तलाक इंडस्ट्री के सबसे महंगे तलाकों में से एक था।
सैफ ने बताया था, 'मैंने अमृता को 2.5 करोड़ रुपए पहले दिए, उसके बाद 5 करोड़ रुपए दिए।' इसके अलावा मैं अपने बेटे के 18 साल का होने तक हर महीने 1 लाख रुपए दे रहा हूं। मैं शाहरुख खान नहीं हूं। मेरे पास उस तरह का पैसा नहीं है।' सैफ ने कहा कि मैंने उनसे वादा किया है कि मैं बाकी पैसे का भुगतान करूंगा।
भले ही मुझे मरने तक कड़ी मेहनत क्यों ना करनी पड़े। मैंने विज्ञापन, स्टेज शो और फिल्मों से जो कुछ भी कमाया है, वो अपने बच्चों के लिए कमाया है। मेरे पास पैसा नहीं हैं। हमारा बंगाल अमृता और बच्चों के लिए है। सैफ अली खान के इस बयान के बाद अमृता सिंह की तरफ से कोई प्रतिक्रिया कभी सामने नहीं आई।
ये भी पढ़ें: और बच्चे पैदा करना चाहते हैं सैफ अली खान? तैमूर-जेह से नहीं भरा मन? पत्नी करीना कपूर खान का क्या होगा?












Click it and Unblock the Notifications