बॉलीवुड का वो खान जिसकी 1 साल में टूटी थी शादी, धड़ाधड़ दी फ्लॉप फिल्में, फिर अचानक इस वजह से छोड़ी इंडस्ट्री
Sahil Khan Career: बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर किसी की किस्मत साथ दे जाए ऐसा जरूरी नहीं है। कई ऐसे एक्टर्स हैं जो बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आए लेकिन कुछ वक्त बाद ही वह फिल्मों से गायब हो गए। आज हम आपको उस एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपनी एक्टिंग से ज्यादा फिटनेस से सुर्खियां बटोरीं। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेता साहिल खान की।
बॉलीवुड एक्टर साहिल खान एक ऐसे एक्टर रहे हैं जिन्होंने अपने लुक्स और फिटनेस की वजह से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई। उन्होंने स्टाइल और एक्सयूज मी जैसी फिल्मों में काम किया है। लेकिन लगातार 6 फिल्में फ्लॉप देने के बाद वह इंडस्ट्री से अचानक गायब हो गए। साहिल खान ने अपनी एक्टिंग का सफर छोड़कर फिटनेस इंडस्ट्री में अपना बिजनेस शुरू किया।

फिल्मों की चकाचौंध साहिल खान को खास रास नहीं आई। लगातार 6 फ्लॉप फिल्मों की वजह से उन्हें कोई भी डायरेक्टर फिल्म नहीं दे रहा था। जिसकी वजह से उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और जिसकी वजह से उन्हें फेम मिला उसी में अपना करियर शुरू कर दिया। फिल्मों से दूर साहिल खान लोगों को बॉडी बनाने के लिए ट्रेन करते हैं। आज उनकी खुद की एक कंपनी भी है जिससे वह अरबों की कमाई कर लेते हैं।
इसके अलावा साहिल खान अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी चर्चा में रहे हैं। साहिल ने साल 2004 में मॉडल नीगार खान से शादी की थी। लेकिन उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और महज एक साल में ही दोनों ने तलाक दे दिया था। जानकारी के मुताबिक, शादी के बाद ही साहिल और नीगार के बीच झगड़े शुरू हो गए थे जिसके बाद दोनों ने एक साल में ही तलाक का फैसला कर लिया था।
वहीं साहिल खान जैकी श्रॉफ की पत्नी और टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ के साथ भी रिलेशनशिप की खबरों को लेकर खूब सुर्खियों में रह चुके हैं। दरअसल, आयशा का आरोप था कि साहिल ने उनसे पैसे लिए जो कि कभी वापस नहीं दिए। इन आरोपों की वजह से दोनों रिलेशनशिप की खबरों को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। हालांकि साहिल और आयशा ने कभी अपने रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की। फिलहाल साहिल पर सट्टेबाजी वेबसाइट चलाने और उसके प्रमोट करने का आरोप लगा है। जिसकी वजह से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications