Sacred Games में बोल्ड सीन देने वाली इस एक्ट्रेस को लोगों ने समझा पोर्न स्टार, करते थे अश्लील मैसेज
मुंबई। नोटफ्लिक्स की पहली हिंदी वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में काम करने वाले कलाकारों को अब किसी पहचान की जरूरत नहीं है। पूरे देश में इस सीरीज ने धमाल मचा दिया था। इस सीरीज में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कई एक्ट्रेसों के साथ बोल्ड सीन दिये। इसमें से राजश्री पांडे सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं।

एक इंटरव्यू में राजश्री ने किया खुलासा
वेब सीरीज में उनके न्यूड सीन का क्लिप निकालकर सोशल मीडिया से कई अश्लील वेबसाइटों तक पहुंच गया था तब एक्ट्रेस राजश्री पांडे को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इस बात का खुलासा हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया है।

राजश्री ने बताया कि उनको एक सीन करने में हुई थी दिक्कत
स्पॉटबॉय को दिये गए अपने इंटरव्यू में राजश्री ने बताया कि नवाजुद्दीन के साथ कई बोल्ड सीन देने के बाद उनके पास लोगों के अश्लील मैसेज आने लगे थे। राजश्री ने अपने सीन के बारे में बात करते हुए बताया कि जब उन्हें एक सीन में अपने ब्लाउज के बटन खोलना था तो उनके लिए ये बेहद ही मुश्किल था।

कहा- सीन करते वक्त उतनी मुश्किल नहीं हुई
राजश्री ने कहा कि उन्हें थोड़ा अंदाजा हो गया था कि लोग उनके दिये गए बोल्ड सीन को व्हाट्सएप पर एक-दूसरे को भेजेंगे और वह इसे किसी हद तक नजरअंदाज भी नहीं कर रही थीं।

राजश्री ने बताया- ये पहला मौका नहीं था
हालांकि समय के साथ वह इन सब से बाहर आ गई थीं। एक्ट्रेस राजश्री ने बताया था कि उनके लिए ये हालांकि पहला मौका नहीं था उन्हें इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा हो।












Click it and Unblock the Notifications