मेट गाला में क्यों छाए Sabyasachi Mukherjee? कारनामा देख आपके भी उड़ जाएंगे होश
Sabyasachi Mukherjee in Met Gala: भारत के मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी अकसर वाहवाही लूटते हैं। लूटें भी कैसे ना, सेलेब्स शादी और खास फंक्शन में उनके डिजाइन किए कपड़े जो पहनते हैं। मगर हाल ही में मेट गाला में सब्यसाची ने कुछ ऐसा किया कि हर तरफ उनकी वाहवाही होने लगी।
सब्यसाची ने रचा इतिहास
बताते चलें कि इस मेट गाला इवेंट में सब्यसाची मुखर्जी ने इतिहास रच लिया और रेड कार्पेट पर वॉक कर उन्होंने एक खास उपलब्धि हासिल की। चलिये जानते हैं कि सब्यसाची मुखर्जी ने ऐसा क्या किया जो हर तरफ उन्हीं की चर्चा हो रही है।

वायरल हो रही तस्वीरें
आज तक कोई भी भारतीय फैशन डिजाइनर मेट गाला की रेड कार्पेट पर वॉक नहीं कर सका है और सब्यसाजी ने ऐसा कर दिखाया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। वे अपने डैशिंग लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।
फैंस के पसंद आया लुक
सब्यसाची के लुक की हर तरफ तारीफ हो रही है। उनके गले में मोतियों की मालाएं हैं और उनका लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ये मोतियों की फैशन वाला ट्रेंड फैंस की भी पसंद बन रहा है। सब्यसाजी के टिन्टेड सनग्लासेज और ब्राउन शूज काफी शानदार लग रहे हैं। वे इस लुक में सुपर स्टाइलिश लग रहे थे। हर किसी की नजर उनकी खूबसूरत ज्वैलरी पर टिकी हुई थी।
इससे पहले आलिया भट्ट का भी लुक वायरल हुआ था, जिसकी फैंस ने खूब तारीफ की थी। आलिया ने साड़ी पहनी हुई थी, जो भारतीय संस्कृति को बखूबी दिखा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications