शादी की चर्चाओं के बीच सबा आजाद के साथ अर्जेंटीना में छुट्टियां मना रहे ऋतिक रोशन, देखें रोमांटिक फोटोज

सबा आजाद ने हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने एक्टर को दिए निक नेम का भी खुलासा किया।

Hrithik Roshan And Saba Azad New Photos: बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल में से एक ऋतिक रोशन और सबा आजाद अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। भले ही दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर मुहर नहीं लगाई लेकिन लोग कयास लगाते रहते हैं कि कपल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

अर्जेंटीना वेकेशन मनाने पहुंचे ऋतिक-सबा
इन डेटिंग रूमर्स के बीच ऋतिक रोशन और सबा आजाद अर्जेंटीना में वेकेशन मनाने पहुंचे हैं। सबा आजाद ने सोशल मीडिया पर इसकी झलक दिखाई है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्टर के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। ये दोनों तस्वीरें एक रेस्टोरेंट में क्लिक की गई है।

Hrithik Roshan

सोशल मीडिया पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर
सबा आजाद की पहली तस्वीर में ऋतिक रोशन अकेले नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह स्लीवलेस ब्लैक टी-शर्ट और मैचिंग कैप पहने हुए दिखे। इस फोटो को शेयर करते हुए सबा आजाद ने कैप्शन पर लिखा, "मेरा हिप्पो हार्ट"। इसके अलावा दूसरी तस्वीर में सबा आजाद ऋतिक रोशन के साथ सेल्फी क्लिक करती हुई दिखीं। जिसमे दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ सबा ने लिखा, "ब्यूनस डायस"।

क्या जल्द शादी करेंगे सबा-ऋतिक?
बता दें कि, ऋतिक रोशन और सबा आजाद को पहली बार एकसाथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। दोनों के रिश्ते की अटकलें पिछले साल 2022 से शुरू हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबा आजाद के ऋतिक रोशन के परिवार से भी अच्छे संबंध हैं। कपल की शादी की खबरें अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट
वहीं ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह इस वक्त सिद्धार्थ आनंद की एक्शन फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल 24 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा ऋतिक रोशन फिल्म 'वॉर 2' की भी तैयारी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+