क्या प्रेग्नेंट हैं ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद? पोस्ट देख फैंस हुए कंफ्यूज, बोले- 'इतनी जल्दी क्या थी'

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं।

Saba Azad Cryptic Post: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। आए दिन दोनों को एकसाथ स्पॉट किया जाता है। इसके अलावा कपल अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। इस बीच सबा आजाद ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं।

सबा आजाद का एक इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके पोस्ट में लिखा है कि, 'कौन है गाइनैक?' पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरे दिमाग में फिलहाल सिर्फ यही सवाल घूम रहा है।' अब सबा आजाद के इस पोस्ट के बाद से फैंस कंफ्यूज हो गए कि आखिर ये पोस्ट किसलिए था।

 Saba Azad

इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग कयास लगा रहे हैं कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद शादी के पहले माता-पिता बनने वाले हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, 'क्या जुनियर ऋतिक आने वाला है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पहले शादी तो कर लो।' हालांकि कुछ फैंस ने इसे विज्ञापन बताया। खैर ये पोस्ट आखिर सबा आजाद ने क्यों किया इसकी वजह का खुलासा उन्होंने अब तक नहीं किया। फिलहाल सबा आजाद का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इससे पहले ऋतिक रोशन ने गणपति विसर्जन की फोटोज शेयर की थी। जिसमें एक्टर के परिवार के साथ सबा आजाद भी मौजूद थीं। एक्टर ने शनिवार को यह तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। जिसमें सभी लोग एथनिक लुक में नजर आए। फोटोज में सबा, राकेश रोशन, पिंकी रोशन, सुनैना रोशन और सुरानिका ने एकसाथ पोज दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+