जब लोगों को रिश्ते का पता चला, सबा आजाद ने बताया ऋतिक रोशन संग रिलेशनशिप का 'काला सच'
Saba Azad breaks silence on relationship: ऋतिक रोशन फैंस के चहेते हीरो हैं। एक्टर के वीडियोज और तस्वीरों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। एक्टर की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अपने तलाक के बाद और सबा आजाद संग रिश्ते को लेकर एक्टर काफी सुर्खियों में रहते हैं। सबा आजाद को भी जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। जब से वे ऋतिक संग रिश्ते में आई हैं, लोग सबा को ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अब हाल ही में सबा ने तंग आकर इन सब बातों पर चुप्पी तोड़ी है।
सबा ने दिया चौंकाने वाला बयान
सबा आजाद ने हाल ही में ऋतिक रोशन संग अपने रिश्ते का काला सच बताया है। सबा ने पहली बार खुद को लेके सामने आकर बयान दिया है। इंडिया टुडे एक्सक्लूसिव से बात करते हुए सबा आजाद ने बताया कि कैमरा उनका हर जगह पीछा करते हैं। उन्होंने पैपराजी द्वारा इस तरह से पीछा करने को बेहद डरावना बताया है।

'बहुत बुरा लगता है जब...'
सबा ने कहा कि मैं कुछ भी झूठ नहीं बोलूंगी लेकिन जब पैपराजी पीछा करते हैं तो बड़ा बुरा लगता है। मैं पैपराजी कल्चर से रिलेट नहीं करती हूं। लेकिन ये जो भी हो रहा है, इसका मुझे बेहद बुरा लगता है। ट्रोलिंग को लेकर सबा ने कहा कि बहुत घटिया फील होता है, जब आपका कोई लगातार पीछा कर रहा हो। इसके बाद मुझे लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है।
'लोग इतना गंदा बोलते हैं'
सबा आगे बोलीं कि मैं पत्थर की नहीं बनी हूं। मुझे भी बुरा लगता है। मुझे भी इस बात का अहसास होता है कि कोई मेरे बारे में इतना गंदा बोल रहा है। कई बार आप जागते हैं औऱ सोचते हैं कि मैंने भला किसी के साथ क्या किया। आप मेरे खून चूसने का इंतजार क्यों कर रहे हैं? लेकिन फिर आपको लगता है कि आपका इन सबमें कोई कुसूर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications