Sa Re Ga Ma के सेट पर कुमार सानू ने लिया अनु मलिक से पुरानी बात का बदला, हर कोई रह गया दंग

नई दिल्ली। बॉलीवुड के लेजेंड प्लेबैक सिंगर कुमार सानू ने एक बड़ा खुलासा किया है। जी टीवी पर इस समय चल रहे सिंगिंग कम्पटीशन में बतौर मुख्य अतिथि आए कुमार सानू ने सिंगर व म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक को लेकर बड़ी बात कही है। कुमार सानू ने खुलासा करते हुए बताया कि वह फिल्म बाजीगर के गाने में रैप वाला हिस्सा गाना चाहते थे। उन्होंने शो के दौरान ही अनु मलिक के गाये हुए गाने ये काली-काली आंखें को रीक्रिएट कर गाया और फिर इस गाने के रैप वाले हिस्से को भी गाकर सबको सुनाया।

ओरिजनल गाने में रैप वाला पार्ट भी गाना चाहते थे कुमार सानू

ओरिजनल गाने में रैप वाला पार्ट भी गाना चाहते थे कुमार सानू

कार्यक्रम में बातचीत के दौरान कुमार सानू ने बताया कि मैं सच में अनु मलिक से बदला लेना चाहता था। क्योंकि उसने मुझे फिल्म बाजीगर के ये काली-काली आंखें का रैप वाला हिस्सा नहीं गाने दिया था। इसके साथ ही सिंगर कुमार सानू ने बताया कि मैं ये आसानी से कर सकता था। लेकिन उसने मुझे करने नहीं दिया। तब से मैं दिल से चाहता था कि एक दिन गाने का रैप वाला पार्ट गाकर बदला लूंगा और वह बदला सा रे गा मा पा के सेट पर अनु मलिक से अपना हिसाब बराबर कर लिया है।

सलमान खान ने फिल्म तेरे नाम की बताई थी कहानी

सलमान खान ने फिल्म तेरे नाम की बताई थी कहानी

बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड के दबंग और भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान भी अपनी फिल्म अंतिम के प्रमोशन के लिए सा रे गा मा पा के सेट पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म तेरे नाम के कुछ किस्से भी शेयर किये। सलमान खान ने बताया था कि उन्हें ये फिल्म करने से हर किसी ने मना किया था पर सलमान अपने दिल के सिवा किसी की कहां सुनते हैं। तेरे नाम के दौरान भी उन्होंने अपने दिल की सुनी। सबकी राय को इग्नोर करते हुए उन्होंने फिल्म साइन कर दी।

हर किसी ने ' तेरे नाम ' करने से किया था मना

हर किसी ने ' तेरे नाम ' करने से किया था मना

सलमान खान ने बताया था कि वो किसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। इस दौरान उनके दोस्त और फिल्म प्रोड्यूसर सुनील मनचंदा ने कहा कि तेरे नाम के लिए सिर मुंडवाना पड़ेगा। सलमान ने उस किस्से को याद करते हुए कहा कि मुझे याद है मैं बुखार में था और दूसरी फिल्म का प्रोड्यूसर मुझे फोन करके शूटिंग पर आने के लिए कह रहा था। बुखार में सलमान इतना परेशान हो गए कि सिर के सारे बाल मुंडवा दिये और गंजे हो गए।

हाल ही में मनाया जन्मदिन

इस साल अक्टूबर में सिंगर कुमार सानू ने अपना जन्मदिन अपने उद्योग सहयोगियों अभिजीत भट्टाचार्य, अलका याज्ञनिक और सोनू निगम के साथ मनाया। कुमार शानू 90 के दशक में बॉलीवुड के टॉप प्लेबैक सिंगरों में से एक थे। दिल का आलम, मेरा दिल भी कितना पागल है, सोचेंगे तुम्हें प्यार, ये काली काली आंखें, एक लड़की को देखा और बाजीगर ओ बाजीगर उनके कुछ हिट गाने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+