'उसने मुझे ऑफिस में बुलाया और फिर.....', ये है टीवी इंडस्ट्री का सच, 20 साल की इस एक्ट्रेस के साथ हुई ऐसी घटना

Rutuja Sawant Casting Couch: पिछले काफी समय से बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के कई काले सच लोगों के सामने आ रहे हैं। कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने इस इंडस्ट्री में आने के लिए काफी संघर्ष किया है और अपनी कहानी लोगों को बताई है। इतना ही नहीं कई एक्टरों को तो कास्टिंग काउच का सामना भी करना पड़ा है।

टीवी एक्ट्रेस के साथ हुई थी घिनौनी हरकत
अब तक कई एक्ट्रेसेस ने अपने सबसे बुरे दौर को लोगों के साथ शेयर किया है। इस बीच एक और टीवी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने कास्टिंग काउच के बुरे अनुभव को लोगों के शेयर किया था और बताया था कि कैसे टीवी इंडस्ट्री में एंट्री कराने के लिए छोटी सी उम्र में उनके साथ घिनौनी हरकत की गई थी।

Rutuja Sawant

रुजुता सावंत ने सुनाई आपबीती
टीवी के फेमस सीरियल 'पिशाचिनी' में नजर आने वाली रुतुजा सावंत ने लोगों को कास्टिंग काउच की कहानी बताई थी। रुतुजा सावंत ने कुछ समय पहले ही में अपने कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका वो फेज काफी खौफनाक था और वो ही जानती हैं को उससे कैसे बचकर भागी थीं।

20 साल की उम्र में झेला था कास्टिंग काउच
रुतुजा सावंत ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है- मुझे 20 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। एक्ट्रेस ने बताया है- एक स्ट्र्लिंग एक्टर के लिए ये बहुत ही आम बात है कि उसे बहुत सारे ऑडिशन देने पड़ते हैं। मैं जब 20 साल की थी तो इस इंडस्ट्री में एंट्री करने के लिए काम ढूंढ रही थी। एक दिन मुझे एक एजेंट का कॉल आया था और उसने मुझे अपने ऑफिस मीटिंग के लिए बुलाया था।

'उसने मुझे जोर से अपनी तरफ खींचा'
रुतुजा सावंत ने आगे बताया- जब मैं उनके ऑफिस गई तो वो मुझे काम बताने की बजाए मेरे करीब आने लगा। उसने मुझे जोर से अपनी तरफ खींचा। मैं बहुत डर गई औरर जैसे-तैसे उस जगह से भागी थी। उस घटना को याद कर आज भी मैं सहम जाती हूं।

'किसी अनजान से मिले तो बहुत ज्यादा सावधान रहें'
रुतुजा ने कहा- उस हादसे के बाद मुझे ये सीख मिली थी कि जब भी आप किसी अनजान से मिले तो बहुत ज्यादा सावधान रहें। उस दिन के बाद से मैं किसी भी मीटिंग में अकेले नहीं जाती थी। मैं हमेशा अपने साथ किसी न किसी दोस्त को ले जाती थी। यहां तक कि आज भी मैं जब किसी अनजान से काम के सिलसिले में मिलने जाती हूं तो तो उसके बारे में सबकुछ पता करके ही जाती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+