The Gray Man: हो जाइए तैयार, जल्द ही भारत आ रहे हैं ‘द ग्रे मैन’ के डायरेक्टर रूसो ब्रदर्स

हॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर्स रूसो ब्रदर्स अपनी आने वाली फिल्म ‘द ग्रे मैन’ के लॉन्च के लिए जल्द ही भारत आने वाले हैं। इस फिल्म के साउथ के मशहूर अभिनेता धनुष भी नजर आने वाले हैं।

मुंबई, 11 जुलाई: रूसो ब्रदर्स अपनी नई फिल्म द ग्रे मैन के लॉन्च के लिए जल्द ही भारत आएंगे। निर्देशक जोड़ी एंथनी और जो रूसो जिनका नाम सफल निर्माताओं में शामिल होता है वह भारत में साउथ एक्टर धनुष के साथ फिल्म का प्रमोशन करेंगे। नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

जल्द भारत आ रहे हैं रूसो ब्रदर्स

जल्द भारत आ रहे हैं रूसो ब्रदर्स

नेटफ्लिक्स अब जल्द दी रूसो ब्रदर्स और भारतीय फैंस को करीब ला रहा है। जी हां जल्द ही ये निर्देशक की जोड़ी अपनी फिल्म द ग्रे मैन के लॉन्च के लिए भारत आने वाली हैं। हॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर एंथनी और जो रूसो इस फिल्म का प्रमोशन साउथ के सुपरस्टार धनुष के साथ करेंगे। इस बात की जानकारी देते हुए नेटफ्लिक्स ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है।

नेटफ्लिक्स ने जारी किया वीडियो

नेटफ्लिक्स द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में रूसो ब्रदर्स ने अपनी आने फिल्म द ग्रे मैन को लेकर संदेश देते हुए कहा कि, "हे ऑल! मैं जो रूसो हूं और मैं एंथनी रूसो हूं और हम अपनी नई फिल्म 'द ग्रे मैन' के लिए अपने प्रिय मित्र धनुष को देखने के लिए भारत आने के लिए बहुत उत्साहित हैं। तैयार हो जाओ भारत, जल्द ही मिलते हैं।"

धनुष ने साझा किया अनुभव

द ग्रे मैन पर अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, धनुष ने कहा कि, "यह अविश्वसनीय था। यह फिल्म एक रोलरकोस्टर है, इसमें सब कुछ है, एक्शन, ड्रामा, गति और क्रेजी स्टंट। मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे एक मामूली भूमिका निभाने को मिली। अविश्वसनीय लोगों से भरी इस फिल्म में।"

नेटफ्लिक्स ने पोस्ट शेयर कर लिखा

नेटफ्लिक्स ने पोस्ट शेयर कर लिखा

बता दें कि, इस वीडियो को शेयर कर नेटफ्लिक्स ने कैप्शन पर लिखा, '#TheGrayMan के कलाकारों की कुछ बड़ी खुशखबरी! धनुष के साथ रूसो ब्रदर्स आपको फिल्म का स्वाद देने के लिए भारत आ रहे हैं। कमर कस लें और बने रहें'। इस वीडियो के सामने आने के बाद से प्रशंसक और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। वह लगातार वीडियो पर कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

'द ग्रे मैन' की कहानी इस किताब पर है आधारित

'द ग्रे मैन' की कहानी इस किताब पर है आधारित

वहीं बात फिल्म की करें तो फिल्म की कहानी जो रूसो, क्रिस्टोफर मार्कस और स्टीफन मैकफली ने लिखी है। वहीं 'द ग्रे मैन' का निर्माण जो रोथ, जेफरी किर्शेनबाम, एंथोनी रूसो, जो रूसो, माइक लारोका और क्रिस कास्टाल्डी ने किया है। इस फिल्म की कहानी मार्क ग्रेनी की इसी नाम की किताब पर है। हालांकि रूसो ब्रदर्स ने इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने का फैसला लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+