मनाली के भयावह बाढ़ में फंसे हैं एक्टर रुसलान मुमताज, वीडियो रिकॉर्ड कर मांगी मदद और दिखाया अपना हाल
Manali Floods: पिछले कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। मनाली और मंडी समेत कई जगहों पर भयावह मंजर देखने के मिल रहा है। इन दिनों हिमाचल प्रदेश का हाल बेहाल हो चुका है। यहां पर पहाड़ों पर काफी लैंड स्लाइड्स हो रहे हैं और पानी के तेज बहाव के चलते हर तरफ मलबा नजर आ रहा है। मनाली के पहाड़ों पर भी हाल बुरा है और टीवी एक्टर रुसलान मुमताज भी वहीं फंस गए हैं।
आपको बता दें कि बाढ़ की वजह से इस वक्त मनाली से चंडीगढ़ को कनेक्ट करने वाली सड़क भी पूरी तरह से कट चुकी है। वहीं टीवी एक्टर रुसलान मुमताज ने मनाली से अपना एक वीडियो शेयर किया है और दिखाया है कि मनाली का इस समय क्या हाल। रुसलान मुमताज ने वीडियो में दिखाया है कि वह किस हाल में मनाली में फंसे हुए हैं। एक्टर का ये वीडियो देखने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए हैं।

मनाली के बाढ़ में फंसे रुसलान मुमताज
आपको बता दें कि टीवी एक्टर रुसलान मुमताज के शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां एक्टर खड़े दिखाई दे रहे हैं वहां सामने नदी का पानी उफान पर नजर आ रहा है और सड़कें कटी नजर आ रही हैं। वहीं पानी में बहती गाड़ियां भी नजर आ रही हैं। ये वीडियो ईटाइम्स के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है।
रुसलान ने वीडियो बनाकर मांगी मदद
वीडियो में एक्टर रुसलान मुमताज कह रहे हैं- मैं इस वक्त मनाली में फंस गया हूं, जहां कोई नेटवर्क नहीं है। घर लौटने का रास्ता भी नहीं बचा है। इस खूबसूरत जगह पर इस समय टफ टाइम है। उन्होंने आगे कहा है- मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं खुश होऊं या दुखी या फिर थैंकफुल या ग्रेटफुल। रुस्लान मुमताज के इस वीडियो को देखकर लोग परेशान हो गए हैं। लोग उनके इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे थे रुसलान मुमताज
लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए लिख रहे हैं- आपको वहां से रेस्क्यू के लिए हेलिकॉप्टर की जरूरत होगी। आप जल्दी वहां से निकलिए। वहीं उनके कई फैंस उनकी सुरक्षा की दुआ कर रहे हैं। आपको बता दें कि रुसलान मुमताज एक शूटिंग के चलते मनाली पहुंचे थे। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश शुरू होने से पहले रुसलान ने मनाली की खूबसूरत वादियों की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मनाली में बाढ़ की वजह से कई होटल्स, सड़के, घर, पहाड़ और पेड़ पानी में बह गए हैं। यहां फिलहाल रेड एलर्ट जारी है।
रुससाल मुमताज के टीवी शोज
जानकारी के अनुसार रुसलान मुमताज कई टीवी शोज के अलावा फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने टीवी के फेमस सीरियल 'बालिका वधू', 'एमटीवी बिग एफ', 'लाल इश्क' जैसे शोज में काम किया है। इसके अलावा वह 'जबरिया जोड़ी', 'ये साली आशिकी', 'खतरनाक इश्क' जैसे फिल्मों में नजर आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications