ईशा वर्मा ने सौतेली मां रुपाली गांगुली पर साधा निशाना, चरित्र पर उठाया सवाल, अब क्या कहेंगी एक्ट्रेस?

Rupali Ganguly News: टीवी की फेमस एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। रुपाली गांगुली और उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के बीच कोल्ड वॉर जारी है। दोनों एक दूसरे को लेकर कई तरह की बातें करती नजर आ रही हैं।

सौतेली बेटी ने रुपाली गांगुली पर साधा निशाना
इसी बीच रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने एक बार फिर एक्ट्रेस पर निशाना साधा है। ईशा ने एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर किए हैं और रुपाली गांगुली की जमकर आलोचना की है। ईशा ने जब से अपनी सौतेली मां रुपाली पर 'टॉक्सिक और एब्यूजिव' होने का आरोप लगाया है तब से दोनों के बीच विवाद शुरू हो चुका है।

Rupali Ganguly News

2013 में हुई थी अश्विन वर्मा और रुपाली गांगुली की शादी
आपको बता दें कि ईशा वर्मा एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के पति अश्विन वर्मा और उनकी एक्स वाइफ सपना वर्मा की बेटी हैं। अश्विन वर्मा का उनकी पहली पत्नी सपना से साल 2008 में तलाक हो गया था। इसके बाद अश्विन ने साल 2013 में एक्ट्रेस रुपाली गांगुली से शादी कर ली थी और उसी साल कपल बेटे रुद्रांश के पैरेंट्स बने थे।

'पैसा और पावर सच को छिपा नहीं सकते'
वहीं अब रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने एक नया पोस्ट शेयर कर बताया है कि कैसे पैसा और ताकत लंबे समय तक सच्चाई को छिपा नहीं सकते हैं। ईशा ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा है- कैरेक्टर वो है जो आप करते हैं, वो नहीं जो आप कहते हैं। फेम, पैसा और पावर कुछ समय के लिए सच्चाई को दबा सकते हैं, लेकिन वो इससे होने वाले नुकसान को कभी नहीं मिटा सकते।

'स्पीक अप, स्ट्रैंड स्ट्रॉन्ग और भरोसा रखें'
ईशा ने पोस्ट में आगे लिखा है- एक्शन कैरेक्टर को डिफाइन करते हैं, दिखावे या शब्दों को नहीं। सच्ची इंटीग्रिटी जवाबदेही और बदलाव से आती है। स्पीक अप, स्ट्रैंड स्ट्रॉन्ग और भरोसा रखें कि कर्मा और यूनिवर्स स्केल को बैलेंस करेंगे।

'लाइफ ग्रोथ, हिलिंग और उस पर ध्यान देने के बारे में है'
वहीं एक दूसरे पोस्ट में ईशा वर्मा ने पहाड़ी इलाके में एक लड़की की तस्वीर शेयर की है। हालांकि ये क्लियर नहीं है कि ये उनकी तस्वीर है या नहीं। ईशा ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- हां, ये हालिया कमेंट्स का जवाब है। इससे भी आगे की बात है। अगर मैं आगे बढ़ सकती हूं, यहां तक ​​कि अपने पहले प्यार, अपने पिता से भी, तो हम सब भी आगे बढ़ सकते हैं। लाइफ ग्रोथ, हिलिंग और उस पर ध्यान देने के बारे में है जो वास्तव में मायने रखता है।

रुपाली गांगुली और ईशा वर्मा का विवाद
जानकारी के अनुसार रुपाली गांगुली और उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के बीच ये विवाद तब शुरू हुआ था जब ईशा ने दावा किया था कि एक्ट्रेस ने उनका घर तोड़ दिया है। उनके पैरेंट्स को अलग कर दिया है। वहीं बाद में रुपाली गांगुली ने सौतेली बेटी ईशा के खिलाफ 50 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा भी दर्ज किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+