आलीशान घर से लेकर करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं रुपाली गांगुली, जानें 'अनुपमा' की कुल कमाई
Rupali Ganguly Net Worth: टीवी के फेमस शो 'अनुपमा' ने पिछले कुछ समय से घर-घर में अपनी खास पहचान बना ली है। सीरियल तो लोगों को पसंद आ ही रहा है साथ ही इस शो की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने भी खूब पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। लोग उनकी दमदार एक्टिंग के दीवाने हैं।
साल 2000 में रुपाली गांगुली ने शुरू की थी एक्टिंग
आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी मेहनत के दम पर आज ये मुकाम हासिल किया है। इस समय वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। रुपाली गांगुली के पास आलीशान घर से लेकर करोड़ों की प्रॉपर्टी है। टीवी की अनुपमा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2000 में की थी। इसके बाद उन्होंने कई सीरियल में काम किया। अनुपमा सीरियल की सक्सेस के साथ उनकी कुल संपत्ति बहुत अधिक हो गई है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं रुपाली
साल 2000 में टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने सीरियल 'सुकन्या' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस शो के बाद उन्होंने 'संजीवनी' में काम किया था। आपको बता दें कि रुपाली गांगुली को असली पहचान कॉमेडी सीरियल 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में मोनिषा साराभाई के किरदार से मिली थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपना कदम रखा और फिर कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लिया था।
टीवी की सुपरहिट एक्ट्रेस हैं रुपाली गांगुली
लंबे समय बाद एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने 'अनुपमा' सीरियल में टीवी पर दोबारा धमाकेदार एंट्री की थी और दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली। एक्ट्रेस ने अनुपमा शो के साथ फिर से टीवी पर कमबैक किया और अब वह हिट से सुपरहिट एक्ट्रेस बन गई हैं।
रुपाली गांगुली की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस रुपाली गांगुली की कुल संपत्ति लगभग 25 करोड़ है। वह सीरियल अनुपमा के एक एपिसोड के लिए करीब 5 लाख रुपये चार्ज करती हैं। वहीं रुपाली गांगुली जिस घर में रहती हैं वह भी काफी आलीशान है। हालांकि उनकी लाइफ स्टाइल बहुत सामान्य है। आपको बता दें कि अनुपमा के सक्सेस के साथ ही रुपाली गांगुली की फीस की डिमांड भी बढ़ी थी और वह अब तक की सबसे महंगी टीवी एक्ट्रेसेस में से एक हैं।












Click it and Unblock the Notifications