TMC नेता पर भड़कीं 'अनुपमा' की रुपाली गांगुली, सरेआम कही ऐसी बात, CM ममता बनर्जी को लेकर शुरू हुआ विवाद
Rupali Ganguly: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इस समय राजनीतिक बयानबाजी के चलते सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि टीवी के फेमस शो 'अनुपमा' की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता नीलांजन दास के बीच तीखी नोकझोंक हो गई है।
रुपाली गांगुली और नीलांजन दास के बीच बहस
आपको बता दें कि रुपाली गांगुली और नीलांजन दास के बीच ये नोकझोंक एक्स हैंडल पर किए गए एक पोस्ट से शुरू हुई है। इस बहस ने तब तूल पकड़ा जब टीएमसी नेता ने रुपाली गांगुली को फ्लॉप एक्ट्रेस कह दिया। इसके जवाब में रुपाली गांगुली ने भी ट्वीट्स की झड़ी लगा दी।

सीएम ममता बनर्जी को लेकर रुपाली गांगुली ने कही थी ऐसी बात
विवाद की शुरुआत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक बयान से हुई है जिसमें उन्होंने असम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की गतिविधियों पर निशाना साधा था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रुपाली गांगुली ने सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए एक्स हैंडल पर लिखा था कि मुख्यमंत्री को अपने राज्य, बंगाल की स्थिति पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिए।
नीलांजन दास ने क्यों किया पलटवार?
रुपाली गांगुली के इस पोस्ट का जवाब देते हुए टीएमसी नेता नीलांजन दास ने तीखा बयान दे डाला था। उन्होंने लिखा था- देश की एक वरिष्ठ राजनेता को एक फ्लॉप एक्ट्रेस की सलाह की कोई जरूरत नहीं है। बस फिर क्या था, रुपाली ने इस टिप्पणी को लेकर नीलांजन दास पर जमकर भड़ास निकाली है और अपने नए पोस्ट के जरिए कड़ा जवाब दिया है।

रुपाली गांगुली ने दिया करारा जवाब
-रुपाली गांगुली ने अपने एक्स हैंडल में लिखा है- क्या आपकी वरिष्ठ नेता जनता के लिए काम कर रही हैं या फिर वो ऐसी तानाशाह बन चुकी हैं जिनसे सवाल करना मना है? अगर आप इसे ही लोकतंत्र समझते हैं, तो बधाई, आपने तानाशाही को स्वीकार कर लिया है। यही असली चेहरा है टीएमसी का।
-रुपाली गांगुली का ये ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग जहां रुपाली गांगुली के बेबाक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इस पूरे विवाद को लेकर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
-रुपाली गांगुली का राजनीति पर टिप्पणी करना और फिर एक राजनीतिक नेता से सीधा टकराव होना दर्शाता है कि टीवी जगत की हस्तियां भी अब खुलकर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हट रही हैं। ये मामला केवल एक सोशल मीडिया बहस नहीं, बल्कि चर्चा का एक बड़ा विषय बन चुका है।












Click it and Unblock the Notifications