तुम कभी मां नहीं बन पाओगी! टीवी की 'अनुपमा' की उजड़ गई थी जिंदगी, फिर ऐसे हुआ चमत्कार

रूपाली गांगुली भारतीय टेलीविजन पर सबसे ज़्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। रूपाली ने टीवी की दुनिया में अपना जो सिक्का चलाया है, वो वाकई काबिलेतारीफ है। रुपाली ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक मुकाम हासिल किये हैं। हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो ये इतनी आसान नहीं रही। चलिये आज बात करते हैं एक्ट्रेस की जिंदगी के उस किस्से की, जिसके बारे में शायद ही उनके किसी फैन को पता होगा।

रूपाली गांगुली ने अश्विन शर्मा से 6 फरवरी साल 2013 को शादी की थी और तभी से दोनों का रिश्ता बड़ी मजबूती से चला आ रहा है। एक पोस्ट में एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया कि कैसे वे मां बनने की इच्छा लिये भगवान से प्रार्थना किया करती थीं।

RUpali Ganguly

रूपाली गांगुली ने खुलासा किया कि उन्हें बताया गया था कि वो मां नहीं बनेंगी, लेकिन भगवान में उनके विश्वास ने उनकी मदद की। रूपाली को डॉक्टर्स ने साफ कह दिया था कि वे कभी मां नहीं बन पाएंगी। रूपाली बताती हैं कि मैं बेस्ट गायनोकॉलोजिस्ट के पास गई मगर मुझे साफ कह दिया गया कि मैं कभी भी बच्चे को जन्म नहीं दे पाऊंगी।

रूपाली बताती हैं कि उन्हें हमेशा से मां वैष्णोदेवी पर पूरा भरोसा था। वे अकसर उनकी पूजा किया करती थीं और जिंदगी में जो भी चाहिए, वो उन्हें मिलता ही था। एक्ट्रेस बताती हैं कि "मेरी माता रानी, ​​वैष्णो देवी में आस्था बहुत मजबूत है। जो मांगती हूं मैं जिद करके मांगती हूं या वो मुझे दे देती है, पता नहीं, सच में मां है वो।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं उनके पास गई और मैंने कहा कि मैं वास्तव में मातृत्व का अनुभव करना चाहती हूं। मैंने स्वाभाविक रूप से गर्भधारण किया; मेरे लिए ये किसी चमत्कार से कम नहीं था। मां बनना और रुद्रांश को जन्म देना मेरे जीवन का सबसे बड़ा चमत्कार था।

रूपाली गांगुली ने बताया कि काम की वजह से अपने बेटे के साथ न रह पाने के कारण उन्हें दुख होता है। रूपाली गांगुली पिछले कुछ सालों से अपने शो के साथ टीआरपी चार्ट में सबसे टॉप पर हैं। पिंकविला के साथ पिछले इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि शो में मां बनना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा है क्योंकि उनका काम अकसर मां के तौर पर उनकी भूमिका के बीच में आ जाता है और उन्हें अपने बेटे के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। इसके अलावा, मुंबई के व्यस्त ट्रैफिक घंटों के कारण जो बचा कुचा समय होता भी है, वो भी कम हो जाता है, जिससे उन्हें रुद्रांश के लिए हमेशा मौजूद न रह पाने के चलते उन्हें बुरा लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+