Rubina Dilaik ने फैंस को दी खुशखबरी, क्रूज में बेबी बंप के साथ कंफर्म की प्रेग्नेंसी की खबर
लंबे समय से फैंस के चहेती रुबिना दिलैक की प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर अटकलें लग रही थीं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए फैंस को खुशखबरी दी है। अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर की पुष्टि की है। जी हां! पिछले कुछ महीनों से इंटरनेट पर बेबी बंप की तस्वीरों और वीडियोज की भरमार के बीच आखिरकार रुबीना की असल में बेबी बंप वाली तस्वीर सबके सामने आ ही गई है।
दरअसल, बीते कुछ वक्त से रुबीना दिलैक की हर तस्वीर पर लोग रिएक्ट कर रहे थे कि क्या वे गर्भवती हैं? हर कोई जानने को बेताब था कि क्या रुबीना के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं? ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है।

हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनके पति अभिनव भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर की खास बात है कि रुबीना का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वे सोचने लगे कि वे ठीक ही कयास लगा रहे थे कि रुबीना दिलैक गर्भवती हैं और जल्द ही खुशखबरी देने वाली हैं।
रुबिना दिलैक ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा
बताते चलें कि एक्ट्रेस इस समय पति अभिनव शुक्ला के साथ अमेरिका में छुट्टियां मना रही हैं। वे कुछ हफ़्ते पहले प्लेन से रवाना हुई और अपने फैंस को रोजाना तस्वीरों और वीडियो के साथ घूमने की प्लेस के बारे में अपडेट करती रही।
आज कुछ ही मिनट पहले, उन्होंने तस्वीरों की एक श्रृंखला अपलोड की, जिसमें वह एक क्रूज पर अपने पति के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में रुबिना थोड़ी झुकी हुई दिखाई दे रही है, जबकि इसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।
इस खूबसूरत तस्वीर को कैप्शन देते हुए रुबीना ने लिखा कि हमने वादा किया था कि हम एक साथ दुनिया का पता लगाएंगे क्योंकि हमने डेटिंग शुरू की, शादी की और अब एक परिवार के रूप में शुरुआत करेंगे। जल्द ही छोटे मेहमान का स्वागत! दूसरी और तीसरी तस्वीर भी बेहद खूबसूरत लग रही है, जिसमें रूबीना अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने फिटेड टर्टलनेक टॉप के साथ श्रग और मैचिंग ट्राउजर पहना था। अभिनव सफेद हुडी और डेनिम में कूल लग रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications