प्रेग्नेंसी के बीच रुबीना दिलैक का हुआ था भयानक एक्सीडेंट, एक्ट्रेस ने बताया कैसी हो गई थी हालत और फिर....

Rubina Dilaik Accident: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के चलते सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को जमकर इन्जॉय कर रही हैं। रुबीना और उनके पति टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला अब जल्द ही अपने बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने वाले हैं। वहीं रुबीना के फैंस को भी बेबी के जन्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच रुबीना ने सोशल मीडिया पर बताया है कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनके साथ एक बड़ी दुर्घटना हो गई थी जिसके बारे में सुनने के बाद से लोग परेशान हो गए हैं।

रुबीना दिलैक के होंगे जुड़वा बच्चे
एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने बताया- जब हमें पता चला कि हम जुड़वां बच्चों के पैरेंट्स बनने वाले हैं तो अभिनव काफी शॉक्ड हो गए थे। हम दोनों ने पूरे रास्ते गाड़ी में बात नहीं की थी। ऐसा नहीं है कि हम खुश नहीं थे, बस हम ये थोड़ी देर तक समझ नहीं पा रहे थे कि क्या ये सच में हो रहा है। हमारे पास एकसाथ दो बच्चे होंगे। उन्होंने आगे कहा- हमें डॉक्टर ने 3 महीने तक ये खुशखबरी किसी को भी शेयर करने से मना कर दिया था।

Rubina Dilaik

प्रेग्नेंसी के बीच रुबीना दिलैक का एक्सीडेंट
रुबीना दिलैक ने बताया- तीन महीने बाद जब हमने स्कैन कराया तो तब हमें देखकर बहुत अच्छा लगा था। इसके बाद हम दोनों ही काफी खुश हो गए थे। इसके बाद जब हम क्लिनिक से घर जा रहे थे तो हमारी कार का एक्सीडेंट हो गया था। पीछे से ट्रक आया और हमारी कार को धक्का मार दिया था। मेरा सिर सामने जाकर लगा था। इसके बाद मेरी पीठ पर काफी जोर से धक्का लगा। वो सीन याद करने के बाद अभी भी मुझे काफी डर लग रहा है।

रुबीना ने कहा- एक्सीडेंट ने मुझे डरा दिया था
रुबीना दिलैक ने बताया- वो समय मेरे लिए बहुत बुरा था। फिर हमने इमरजेंसी सोनोग्राफी कराई ताकि हमें पता चल सके कि हमारे ट्विन्स बेबी ठीक हैं या नहीं, लेकिन थैंक गॉड हम सब ठीक थे। आज भी जब मैं उस एक्सीडेंट के बारे में सोचती हूं तो मेरे दिल की धड़कन तेज हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+