Rubina Dilaik ने दिखाई जुड़वा बच्चियों की झलक, अफवाह नहीं सच में कपल के घर आई परियां
Rubina Dilailk Twins: हाल ही में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने अपनी प्यारी परियों की तस्वीरें फैंस के साथ शेयऱ की हैं। लंबे समय से अफवाह चल रही थीं कि रुबीना जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। अब एक्ट्रेस ने फैंस को ऐसा सरप्राइज दिया है, जिसे देखने के बाद हर कोई भावुक हो रहा है।
रुबीना ने इंस्टाग्राम पर बच्चियों के साथ फोटो शेयर की हैं, जो बेहद प्यारी हैं। एक बच्ची को अभिनव और दूसरी को खुद रुबीना ने गोद मे लिया हुआ है। डिलीवरी के एक महीने बाद एक्ट्रेस ने अपनी बच्ची की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की।

बताते चलें कि बीते दिनों एक्ट्रेस की फिटनेस ट्रेनर ने ये खबर दी थी कि रुबीना के जुड़वा बच्चे हुए हैं। हालांकि बाद में इन खबरों को अफवाह बताकर खारिज कर दिया था। इस बारे में ना तो बाद में रुबीना ने कुछ कहा और ना ही किसी और ने। ऐसे में फैंस को लगा कि ये मात्र अफवाहें हैं।
हालांकि अब खुद रुबीना ने न्यू ईयर से पहले फैंस को प्यारा सा सरप्राइज देकर हैरान कर दिया है। कपल को जुड़वा बच्चियां हुई हैं। हालांकि रुबीना ने बच्चियों के चेहरे रिवील नहीं किए। मगर कमेंट सेक्शन में बधाईयों को तांता लगा हुआ है।
बता दें कि रुबीना और अभिनव ने अपनी जुड़वा बेटियों के नाम का भी खुलासा किया है। कपल ने अपनी बच्चियों के नाम Jeeva और Edhaa रखा है। दोनों के कोमल हाथों की तस्वीरें देख फैंस खुशी से फूले नहीं समा पा रहे हैं।
बताते चलें कि इससे पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी अपनी क्यूट बेबी राहा का चेहरा सबके सामने रिवील किया। राहा को देखकर हर कोई भावुक हो गया। वे अपने दादा ऋषि कपूर की तरह हूबहू लग रही थी। मानो ऋषि कपूर का बचपन वापस आ गया हो।
क्रिसमस के मौके पर तीन सेलेब्स ने अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर कर फैंस को प्यारा सा सरप्राइस दिया। इसमें आलिया, रुबीना और बिपाशा बासुू शामिल थे। जी हां! बिपाशा ने भी बेटी देवी की प्यारी सी झलक फैंस को दिखाई। देवी देखने में हूबहू डॉल जेसी दिख रही थीं। बगल में पति करण सिंह ग्रोवर भी प्यार से अपनी नन्ही परी को देख रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications