जुड़वा बेटियों के पैरेंट्स बने Rubina और Abhinav? ट्रेनर ने किया कंफर्म फिर हटाया पोस्ट, जानें पूरी सच्चाई

Rubina Dilaik Twin Babies: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस बीच एक्ट्रेस के ट्रेनर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला जुड़वा बेटियों के माता-पिता बन गए हैं। इस खबर के बाद फैंस लगातार कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इस खबर में कितनी सच्चाई है।

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने इस साल सितंबर में फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की थी। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिय पर अपने बेबी बंप की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इस बीच अब कपल के ट्रेनर ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि एक्ट्रेस दो बेटियों की मां बन गई। लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया।

Rubina Dilaik

सोशल मीडिया पर ये पोस्ट आग की तरह फैल गया। इंटरनेट पर इन अफवाहों ने तहलका मचा दिया है। लोगों ने कपल को बधाई देनी शुरू कर दी। हालांकि अब तक रुबीना और अभिनव की तरफ से ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। लेकिन इस खबर के बाद फैंस को इंतजार है कि कपल ये गुड न्यूज साझा करेंगे।

रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला की इस गुड के पोस्ट को देखकर फैंस कंफ्यूज हो गए। जहां कुछ यूजर्स ने कपल को बधाई तो वहीं कुछ इस बात से नाराज हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी क्यों नहीं दी। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ये हमारे साथ क्यों ये गुड न्यूज शेयर नहीं करते? वहीं एक ने लिखा, 'माता-पिता बनने के बाद इन्होंने बताया क्यों नहीं।'

रुबिना दिलैक की ट्रेनर ज्योति पाटिल की पोस्ट की बात करें तो उन्होंने एक्ट्रेस के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में रूबीना को ओवरसाइज़्ड टी-शर्ट और काले रंग की शॉर्ट्स पहने देखा गया। बालों को जूड़ा बनाकर एक्ट्रेस ने कैप के साथ अपने लुक को स्टाइल किया है। दोनों ने स्माइल के साथ पोज दिया। इस तस्वीर को शेयर कर ज्योति ने लिखा बधाई हो। हालांकि बाद में इसे डिलीट कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+