RRR Trailer: खतरे में बाहुबली 2 का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 5 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा RRR का ट्रेलर

मुंबई, 10 दिसंबर । कोरोना की सख्ती कम होने के बाद मल्टीप्लेक्स और पीवीआर समेत देश के बड़े सिनेमा घर वापस खुल गए हैं। पीवीआर और थियेटर के खुलने के बाद एक से बाद एक बड़ी फिल्म रिलीज हो रही है। बाहुबली के बाद साउथ के बड़े निर्देशक एसएस राजामौली एक बार फिर से बड़ा धमाका कपने जा रहे हैं। राजामौली के निर्देशन में बननी वाली फिल्म RRR बनकर तैयार हो गई है। फिल्म का ट्रेलर 9 दिसंबर को रिलीज किया गया।

RRR Trailer Got 20 Million Views In Just 24 Hours Of Its Release, May break the record of Bahubali 2

इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होते ही वायरल हो गया है। पैन इंडिया की फिल्म RRR के ट्रेलर ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। इस ट्रेलर को 24 घंटों के भीतर ही 5 करो़ॉसे अधिक लोगों ने देखा। सबसे ज्यादा हिंदी और तमिल में इसका ट्रेलर देखा गया। तमिल में जहां 24260143 बार इस ट्रेलर को देखा गया तो वहीं हिंदी में भी 26 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है।
RRR पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में एक साथ रिलीज होगी। फिल्म को 7 जनवरी को रिलीज किया जा है। 9 दिसंबर को इस ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर रिलीज होते ही 24 घंटे में ही 5 करोड़ 11 लाख से अधिक लोगों ने इसे देख लिया है। इनमें भी 50 मिलियन व्यूज केवल हिंदी और तेलुगु से मिले हैं।

ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही ये पहली भारतीय फिल्म भी बन गई है, जिसके ट्रेलर ने रिलीज के 24 घंटों में 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ये ट्रेलर पिछले सारे रिकॉरड तोड़कर सबसे ज्याद देखा जाने वाली ट्रेलर बन सकता है। इस फिल्म जूनियर NTR ने RRR में कोमाराम भीम की भूमिका निभाई है तो वहीं राम चरण एक तेलुगू स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की भूमिका में है। वहीं आलिया भट्टा राम की पत्नी का किरदार निभा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+