'कोई भी शब्द इस अलौकिक क्षण को बयां नहीं कर सकता', ऑस्कर मिलने पर RRR की टीम ने कही दिल छू लेने वाली बात
Naatu Naatu Oscars 2023 win: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RRR के ''नाटू नाटू'' गाने को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिलने के लिए फिल्म की टीम को बधाई दी है।

RRR Team on Naatu Naatu Oscars 2023 win: बधाई हो...! भारत की फिल्म ने RRR ने इतिहास रच दिया है। टीम 'आरआरआर' ने देश का गौरव बढ़ाया है। आरआरआर का पावर-पैक गाना ''नाटू-नाटू'' ने ऑस्कर अवॉर्ड 2023 जीता है। एसएस राजमौली की फिल्म RRR के नाटू नाटू गाने को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।
आरआरआर के सॉन्ग नाटू-नाटू के म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावानी और गीतकार Chandrabose ने स्टेज पर जाकर ऑस्कर अवॉर्ड लिया।
'कोई भी शब्द इस अलौकिक क्षण को...'
फिल्म आरआरआर की टीम ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ऑस्कर मिलने के बाद ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है। फिल्म RRR की टीम ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''हम धन्य हैं कि #RRRMovie भारत की पहली ऐसी फिल्म है, जिसका गाना #NaatuNaatu को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर मिला है। बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग पाने वाली ये भारत की पहली फीचर फिल्म है! कोई भी शब्द इस अलौकिक क्षण का बयां नहीं कर सकता है। दुनिया भर में हमारे सभी अद्भुत प्रशंसकों को हम इस अवॉर्ड को समर्पित करते हैं। जय हिंद!''
नाटू नाटू गाने ने रिहाना और लेडी गागा जैसे बड़े नामों को पछाड़ते हुए ऑस्कर जीता है। संगीतकार एमएम कीरावनी और गीतकार चंद्रबोस ने टीम की ओर से ऑस्कर लिया।
गायक राहुल सिप्लिगुंज और काला भैरव और संगीतकार के साथ निर्देशक एसएस राजामौली और प्रमुख अभिनेता जूनियर एनटीआर और राम चरण भी 95वें अकैडेमी अवॉर्ड्स में मौजूद थे। नाटू नाटू ऑस्कर में नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय और तेलुगू गीत है।
नाटू नाटू गाने को ऑस्कर मिलने से पहले वहां गाने पर लाइव परफॉर्मेंस भी दी गई। यह सभी के लिए रोंगटे खड़े कर देने वाला पल था जब अमेरिकी डांसरों ने गाने पर शानदार परफॉर्मेंस किया।












Click it and Unblock the Notifications