RRR ने पहले सप्ताह में तोड़े कमाई के कई रिकॉर्ड, पार किया 700 करोड़ का आंकड़ा
मुंबई, 1 अप्रैल: एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी 'RRR' की जबरदस्त कमाई का सिलसिला जारी है। जूनियर एनटीआर और रामचरण की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'RRR' ने बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ का आंकडा पार कर लिया है। शुक्रवार (25 मार्च) को रिलीज हुई 'आरआरआर' ने पहले वीक यानी 31 मार्च तक कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

दुनियाभर में कमाई 700 करोड़ के पार
'आरआरआर' ने पहले सप्ताह में वर्ल्डवाइड कुल 710 करोड़ की कमाई की है। वहीं भारत में फिल्म ने एक सप्ताह में कुल 560 करोड़ की कमाई की है। एक सप्ताह में ही ये फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म ने पहले सप्ताह में कमाई के मामले में भी रिकॉर्ड कायम किया है।

हिन्दी में भी कर रही फिल्म तगड़ी कमाई
आरआरआर में मुख्य भूमिकाओं में दक्षिण भारत के सितारे हैं लेकिन हिन्दी भाषा में भी फिल्म बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। हिन्दी में रिलीज फिल्म ने पहले सप्ताह में कुल 132.59 करोड़ की कमाई की है। कोरोना के बाद पहले सप्ताह में किसी भी फिल्म की ये सबसे ज्यादा कमाई है। आरआरआर से पहले ये रिकॉर्ड सूर्यवंशी के नाम था, सूर्यवंशी ने पहले हफ्ते 120.66 करोड़ कमाए थे। अब आरआर ने 132.59 करोड़ कमाते हुए ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

रामचरण और जूनियर NTR मुख्य किरदारों में
25 मार्च को रिलीज हुई राजमौली की आरआआर काफी भव्य और बड़े बजट की फिल्म है। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। वहीं आलिया भट्ट और अजय देवगन भी छोटे-छोटे रोल में दिखे हैं। फिल्म को समीक्षकों से भी तारीफ मिल रही है। फिल्म को समीक्षकों ने मनोरंजन से भरपूर बताया है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications